लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी राष्ट्रपति ने चुनाव टालने का सुझाव लिया वापस, ट्रंप ने डाक से मतदान में गड़बड़ी की जताई थी आशंका

By भाषा | Updated: July 31, 2020 17:46 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बृहस्पतिवार को पहली बार नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनावों को टालने की बात खुलकर की थी।

Open in App
ठळक मुद्दे डोनाल्ड ट्रंप को अपनी ही रिपब्लिकन पार्टी के नेताओं से भी इस मुद्दे पर समर्थन नहीं मिला।डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, , ‘‘सभी के लिए डाक से मतदान (न कि गैर-मौजूदगी में डाक से मतदान, जो कि अच्छा है) इतिहास में सबसे गलत और छलपूर्ण चुनाव होगा।’’डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट किया, ‘‘यह अमेरिका के लिए बड़ी शर्मनाक बात होगी। लोग जब सही तरीके से और सुरक्षित मतदान कर सकें, तभी चुनाव कराये जाएं।’’

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनावों को कथित धोखाधड़ी की चिंताओं के चलते टालने संबंधी अपने सुझाव को तुरंत वापस ले लिया है। उन्हें इस मुद्दे पर शीर्ष रिपब्लिकन नेताओं से भी समर्थन नहीं मिला। अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव नवंबर में होने हैं।

दूसरे कार्यकाल के लिए उम्मीदवार ट्रंप डेमोक्रेटिक प्रत्याशी और पूर्व उपराष्ट्रपति जो बाइडेन से कड़े मुकाबले का सामना कर रहे हैं जो कई प्रमुख चुनाव पूर्व सर्वेक्षणों में ट्रंप से आगे माने जा रहे हैं। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव की तारीख वैधानिक रूप से नवंबर के महीने में पहले सोमवार के बाद पड़ने वाले मंगलवार की नियत होती है।

ट्रंप ने बृहस्पतिवार को पहली बार नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनावों को टालने की बात खुलकर की थी। उन्होंने डाक से मतदान में गड़बड़ी की आशंका जताई थी। विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी के नेताओं ने फौरन उनके इस सुझाव की आलोचना की। ट्रंप को अपनी ही रिपब्लिकन पार्टी के नेताओं से भी इस मुद्दे पर समर्थन नहीं मिला। बाद में ट्रंप ने अपने सुझाव को वापस ले लिया।

उन्होंने चुनाव टालने के सुझाव वाले ट्वीट के बारे में पूछे जाने पर संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं देरी नहीं चाहता। मैं चुनाव चाहता हूं। लेकिन मैं यह भी नहीं चाहता कि तीन महीने इंतजार करने के बाद पता चले कि मतदान का कोई मतलब ही नहीं है।’’

ट्रंप ने चुनाव से केवल 96 दिन पहले बृहस्पतिवार को ट्वीट किया था, ‘‘सभी के लिए डाक से मतदान (न कि गैर-मौजूदगी में डाक से मतदान, जो कि अच्छा है) इतिहास में सबसे गलत और छलपूर्ण चुनाव होगा।’’ उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘यह अमेरिका के लिए बड़ी शर्मनाक बात होगी। लोग जब सही तरीके से और सुरक्षित मतदान कर सकें, तभी चुनाव कराये जाएं।’’

व्हाइट हाउस में दोबारा पहुंचने की जद्दोजहद में लगे ट्रंप ने दलील दी कि डाक से मतदान (मेल-इन वोटिंग) से चुनाव में गड़बड़ी हो सकती है। वह इसके मुखर विरोधी रहे हैं। ट्रंप ने पत्रकारों से कहा कि डाक मतपत्रों की गिनती में और चुनाव नतीजों में देरी होगी।

डेमोक्रेट्स कोविड-19 महामारी के दौरान बड़ी संख्या में मतदाताओं के मतदान केंद्रों तक जाने और कतारों में लगने से बचने के लिए डाक से मतदान कराने पर जोर दे रहे हैं। 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रम्पअमेरिकाचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?