लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रधानमंत्री मोदी ने कोविड-19 से मिलकर मुकाबला करने पर सहमति जताई

By भाषा | Updated: February 9, 2021 08:58 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, नौ फरवरी अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड-19 से मिलकर मुकाबला करने पर सहमति जताई साथ ही जलवायु परिवर्तन पर दोनों देशों के बीच साझेदारी को नया स्वरूप देने पर प्रतिबद्धता जताई।

सोमवार को बाइडन और मोदी ने फोन पर बातचीत की और उन्होंने दोनों देशों की जनता के फायदे के लिए वैश्विक अर्थव्यवस्था के पुनर्निर्माण तथा वैश्विक आतंकवाद के खतरे का मिलकर सामना करने पर भी सहमति व्यक्त की।

व्हाइट हाउस ने यह जानकारी दी।

बातचीत का ब्यौरा देते हुए व्हाइट हाउस की ओर से कहा गया, “राष्ट्रपति जोसेफ आर बाइडन जूनियर ने आज (सोमवार) भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अमेरिका और भारत द्वारा कोविड-19 से मुकाबला करने के लिए साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता जताई। इसके साथ ही जलवायु परिवर्तन पर आपसी साझेदारी को नया स्वरूप देने, दोनों देशों के नागरिकों के लाभ के लिए वैश्विक अर्थव्यवस्था के पुनर्निर्माण और आतंकवाद से मिलकर मुकाबला करने की प्रतिबद्धता जाहिर की।”

व्हाइट हाउस से जारी एक बयान में कहा गया कि दोनों नेताओं ने हिंद प्रशांत क्षेत्र में मुक्त व्यापार को बढ़ावा देने के वास्ते नजदीकी सहयोग को जारी रखने पर सहमति जताई।

इसमें नौवहन की स्वतंत्रता, क्षेत्रीय अखंडता और ‘क्वाड’ के जरिये मजबूत क्षेत्रीय अवसंरचना का निर्माण शामिल है।

बातचीत के दौरान बाइडन ने विश्व भर में लोकतांत्रिक संस्थानों की रक्षा करने के अपने संकल्प को रेखांकित किया और कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति साझा प्रतिबद्धता भारत अमेरिका संबंधों का आधार है।

इसमें कहा गया, “इसके अलावा दोनों नेताओं ने इस बात पर जोर दिया कि बर्मा में लोकतांत्रिक प्रक्रिया और कानून का पालन होना चाहिए। दोनों नेताओं ने कई वैश्विक मुद्दों पर बातचीत की प्रकिया को जारी रखने और आने वाले समय में भारत तथा अमेरिका के संबंधों को आगे ले जाने पर सहमति जताई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

विश्व अधिक खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?