लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज एच डब्ल्यू बुश का 94 वर्ष के उम्र में निधन

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 1, 2018 11:03 IST

परिवार के प्रवक्ता जिम मैकग्रा द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है, 94 वर्षीय जॉर्ज एच डब्ल्यू बुश का निधन हो गया है। बुश का निधन अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार शाम को हुआ था।

Open in App

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज एच डब्ल्यू बुश का निधन हो गया है।  94 वर्षीय जॉर्ज एच डब्ल्यू बुश अमेरिका के 41वें राष्ट्रपति थे। इस बात की जानकारी  जॉर्ज एच डब्ल्यू बुश के परिवार ने अधिकारिक तौर पर दी है। बुश का निधन अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार शाम को हुआ था।  

परिवार के प्रवक्ता जिम मैकग्रा द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है, 94 वर्षीय जॉर्ज एच डब्ल्यू बुश का निधन हो गया है। उनके बेटे और पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने कहा, मेरे पिता एक आदर्श व्यक्ति थे। वह एक सबसे अच्छे पिता थे और एक अच्छे इंसान हैं। उनको इतना प्यार देने के लिए मैं जनता का शुक्रिया करता हूं। 

बुश की पत्नी बारबरा का इसी साल 2018 में कैंसर की वजह से 74 साल में निधन हो गया था। जिसके कुछ महीनों बाद उनकी बुश की तबीयत खराब रहने लगी। उनके शरीर में इतना इन्फेक्शन हो गया था कि वह इन कुछ महीनों में ज्यादातर वक्त अस्पताल में गुजारा था। उनकी पत्नी का निधन इसी साल अप्रैल में था।

जॉर्ज एच डब्ल्यू बुश का जन्म 12 जून, 1924 को हुआ था। अमेरिका के 41वें राष्ट्रपति से पहले वह अमेरिका के 43वें वाइस प्रेसिडेंट थे। 

टॅग्स :अमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल