लाइव न्यूज़ :

डोनाल्ड ट्रंप का भारत-पाकिस्तान तनाव पर बयान, कहा- हमारे पास दोनों देशों के लिए अच्छी खबर

By स्वाति सिंह | Updated: February 28, 2019 13:38 IST

ट्रंप ने कहा 'मेरे ख्याल में भारत और पाकिस्तान से एक अच्छी खबर आने वाली है।दोनों देश काम कर रहे हैं, और हम भी उसमें शामिल रहे हैं। हमारे पास काफी अच्छी खबर है।

Open in App

भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनातनी के बीच गुरुवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने कहा है कि उनके पास भारत और पाकिस्तान से एक अच्छी खबर है।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक ट्रंप ने कहा 'मेरे ख्याल में भारत और पाकिस्तान से एक अच्छी खबर आने वाली है।दोनों देश काम कर रहे हैं, और हम भी उसमें शामिल रहे हैं। हमारे पास कुछ अच्छी खबर है और उम्मीद है कि यह खत्म होगा जो लंबे समय से और दशकों से चल रहा है।'

बता दें कि पाकिस्तान से जारी तनाव के बीच भारत को कूटनीतिक स्तर पर बड़ी सफलता मिली है। फ्रांस सहित अमेरिका और ब्रिटेन ने संयुक्त राष्ट्र के सुरक्षा परिषद में मौलाना मसूद अजहर को ब्लैकलिस्ट करने के लिए बुधवार को प्रस्ताव पेश कर दिया। इधर भारत में ताजा हालात को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। साथ ही पाकिस्तान के कब्जे में मौजूद भारतीय पायलट को वापस लाने की मांग भी जोर पकड़ने लगी है। 

सूत्रों के अनुसार भारत सरकार ने पाकिस्तान में मौजूद भारतीय राजदूत ने पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय को विंग कमांडर अभिनंदर की रिहाई के लिए डेमार्श सौंपा। भारत में भी मौजूद पाकिस्तान राजदूत के सामने नई दिल्ली में यह बात कही गई। दूसरे बड़े खबरों की बात करें तो दुनिया की नजर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के बीच आज लगातार दूसरे दिन की मुलाकात पर भी हैं।

टॅग्स :भारतीय वायुसेना स्ट्राइकडोनाल्ड ट्रंपपाकिस्तानजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्व अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं