लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोना काल में पहली बार पहना फेस मास्क, उसके बाद कही ये बात

By पल्लवी कुमारी | Updated: July 12, 2020 08:31 IST

दुनियाभर में कोरोना वायरस का संक्रमण सबसे ज्यादा अमेरिका में फैला है। अमेरिका, दुनिया में कोरोना से प्रभावित देशों की सूची में नंबर वन है। अमेरिका में अब तक लगभग 1,34,000 से अधिक लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देइससे पहले कोरोना काल में किसी भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में, या किसी रैली और सार्वजनिक कार्यक्रमों में डोनाल्ड ट्रंप ने फेस मास्क नहीं पहना था। डोनाल्ड ट्रंप ने कुछ महीनों पहले सार्वजनिक रूप से फेस मास्क पहनने से इनकार भी कर दिया था।

वाशिंगटन:  कोरोना काल में पिछले कई महीनों में पहली बार अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फेस मास्क लगाए हुए नजर आए हैं। कोरोना लॉकडाउन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अभी तक मास्क नहीं पहना था। डोनाल्ड ट्रंप ने कुछ महीनों पहले सार्वजनिक रूप से फेस मास्क पहनने से इनकार भी कर दिया था। 11 जुलाई को राष्ट्रपति ट्रंप पहली बार किसी सार्वजनिक स्थल पर मुंह पर मास्क लगाए हुए नजर आए। राष्ट्रपति ट्रंप मास्क लगाकर  एक अस्पताल का दौरा करने के लिए निकले थे। 

मास्क पहनना अच्छी बात है- डोनाल्ड ट्रंप 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मास्क पहनकर घायल सैनिकों को देखने वाल्टर रीड पहुंचे थे। ट्रंप ने गहरे नीले रंग का मास्क पहना था। डोनाल्ड ट्रंप से जब पत्रकारों ने मास्क पहनने के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि जब आप किसी भी अस्पताल में होते हैं, खास कर से उस वक्त जब आप बहुत सारे सैनिकों से बात कर रहे होते हैं, तो मुझे लगता है कि मास्क पहनना बहुत अच्छी बात है।' डोनाल्ड ट्रंप ने वॉल्टर रीड की अपनी यात्रा से ठीक पहले व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से ये बात कही थी।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald J. Trump) फेस मास्क पहने हुए (फाइल फोटो)" title="अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald J. Trump) फेस मास्क पहने हुए (फाइल फोटो)"/>
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald J. Trump) फेस मास्क पहने हुए (फाइल फोटो)

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, मैं कभी भी मास्क पहनने के लिए मना नहीं किया और नाही मैं इसके खिलाफ रहा हूं। लेकिन मुझे लगता है कि मास्क पहनने का एक वक्त और एक जगह होती है....। जब आप किसी अस्पताल में जा रहे हो तो बिना मास्क के नहीं जा सकते हैं। 

गौरतलब है कि इससे पहले कोरोना काल में किसी भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में, कोरोना वायरस अपडेट देते वक्त या किसी रैली और सार्वजनिक कार्यक्रमों में डोनाल्ड ट्रंप ने फेस मास्क नहीं पहना था। 

अमेरिका में कोरोना से विश्वभर में सबसे ज्यादा प्रभावित

दुनिया के देशों में कोरोना वायरस के संकट से सबसे ज्यादा प्रभावित अमेरिका है। अमेरिका में पिछले 24 घंटे में 70,000 से ज्यादा कोरोना के मामले समाने आए हैं। किसी भी देश में महामारी शुरू होने के बाद से यह सबसे बड़ा उछाल है। जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में अब तक 3,183,856 लोग कोरोना से पीड़ित हैं। वहीं 1,34,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। 

जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के आंकड़े के मुताबिक, दुनियाभर में अबतक कोरोना वायरस से 12,461,962 लोग संक्रमित हुए हैं।  पूरी दुनिया में 559,481 लोगों की मौत कोविड-19 की वजह से हुई है। कोरोना से दुनियाभर में इलाज के बाद 6,835,987 मरीज ठीक हुए हैं।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रम्पअमेरिकाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल