लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दी राष्ट्रीय आपातकाल घोषित करने की धमकी, जानें वजह?

By भाषा | Updated: January 6, 2019 12:20 IST

कर्मचारियों को वेतन देने के लिए धन विधेयक पारित नहीं होने के कारण पिछले दो सप्ताह से अमेरिका के कुछ संघीय विभागों में कामकाज ठप पड़ा हुआ है।

Open in App

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी देते हुए कहा कि यदि कांग्रेस मेक्सिको सीमा पर दीवार बनाने के लिए उन्हें धन नहीं देती है तो वह वर्षों तक सरकारी कामकाज को आंशिक रूप से ठप रखने के लिए तैयार हैं।

फिलहाल कर्मचारियों को वेतन देने के लिए धन विधेयक पारित नहीं होने के कारण पिछले दो सप्ताह से अमेरिका के कुछ संघीय विभागों में कामकाज ठप पड़ा हुआ है। बड़ी संख्या में कर्मचारियों को छुट्टी पर भेज दिया गया है जबकि अन्य कर्मचारी बिना वेतन के काम करने को मजबूर हैं।

गतिरोध खत्म करने के लिए व्हाइट हाउस में आयोजित सांसदों की बैठक बेनतीजा रहने के बाद ट्रंप ने कहा कि सीमा पर दीवार बनाने के लिए वह राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा कर सकते हैं। ट्रंप के अनुसार अमेरिका में अवैध प्रवासियों का प्रवेश रोकने के लिए मेक्सिको सटी सीमा पर दीवार बनाना आवश्यक है।

बैठक के बाद डेमोक्रैट्स ने मीडिया को राष्ट्रपति की ‘‘धमकी’’ के बारे में बताया, उसके बाद व्हाइट हाउस के ‘रोज गार्डन’ में ट्रंप ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हां मैंने कहा। बिल्कुल मैंने ही कहा है।’’ 

आंशिक सरकारी बंदी को खत्म करने के लिहाज से व्हाइट हाउस में ट्रंप से मिलने के बाद सीनेट में अल्पमत के नेता चक स्कमर ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने राष्ट्रपति से कहा कि हम चाहते हैं कि सरकार काम करें। वह इसपर तैयार नहीं हुए। बल्कि उन्होंने कहा कि वह सरकार को लंबे समय तक, महीनों तक या वर्षों तक ठप रखेंगे।’’ 

बैठक में शामिल हुई सदन की स्पीकर नैन्सी पेलोसी ने भी सरकार के काम शुरू करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

पेलोसी ने कहा, ‘‘हम डेमोक्रेटिक पक्ष को पहचानते हैं कि हम वास्तव में इसका समाधान तब तक नहीं कर सकते जब तक हम सरकार को काम ना करने दें और हमने यह राष्ट्रपति को स्पष्ट कर दिया है। अमेरिकी लोगों से सेवाएं वापस ली जा रही हैं।’’  

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट