लाइव न्यूज़ :

कश्मीर मध्यस्थता पर फिर बोले डोनाल्ड ट्रंप, कहा- अगर भारत चाहे तो मदद को तैयार हूं!

By आदित्य द्विवेदी | Updated: August 2, 2019 08:35 IST

डोनाल्ड ट्रंप ने कश्मीर मध्यस्थता के बारे में बात करते हुए कहा कि अगर भारत और पाकिस्तान इस विवाद को निपटाने में उनकी मदद चाहते हैं तो वह तैयार हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकश्मीर मामले में अमेरिकी राष्ट्रपति दोबारा मध्यस्थता का राग अलाप रहे हैं।भारत ने साफ शब्दों में कहा है कि कश्मीर पर द्विपक्षीय वार्ता होगी। किसी की मध्यस्थता से साफ इंकार

कश्मीर मामले में भारत की स्थिति स्पष्ट होने के बावजूद अमेरिकी राष्ट्रपति मध्यस्थता का राग अलाप रहे हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने कश्मीर मध्यस्थता के बारे में बात करते हुए कहा कि अगर भारत और पाकिस्तान इस विवाद को निपटाने में उनकी मदद चाहते हैं तो वह तैयार हैं। ट्रंप ने कहा कि पाकिस्तान और भारत से राष्ट्राध्यक्षों से इस मसले पर खुलकर बात हो चुकी है। गौरतलब है कि पाकिस्तान ने ट्रंप की मध्यस्थता की पेशकश का स्वागत किया है लेकिन भारत ने इसे सिरे से नकार दिया है।

ट्रंप ने कहा कि कश्मीर का मुद्दा काफी लंबे समय ये चल रहा है। ट्रंप से पूछा गया कि वह कश्मीर का मुद्दा कैसे हल करेंगे तो उन्होंने कहा, 'यदि मैं कर सकता हूं, यदि दोनों देश चाहें तो मैं इस मामले पर मध्यस्थता करूंगा।'

भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध में सुधार देखना चाहता है अमेरिका

अमेरिका के विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को कहा कि अमेरिका भारत और पाकिस्तान के बीच बेहतर संबंध देखना चाहता है और इसी को देखते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कश्मीर मुद्दे के समाधान के लिए ‘सहयोग’ की पेशकश थी। नाम न जाहिर करने की शर्त पर अधिकारी ने एक सवाल के जवाब में यह बात कही।

दरअसल अधिकारी से कश्मीर मुद्दे पर पिछले सप्ताह ट्रंप द्वारा की गई टिप्पणी को लेकर सवाल किया गया था और उनसे कश्मीर पर अमेरिका का रुख पूछा गया था। ट्रंप ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ व्हाइट हाउस में बैठक के दौरान कश्मीर मुद्दे पर भारत और पाकिस्तान के बीच ’मध्यस्थ’ बनने की पेशकश की थी।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपइंडियापाकिस्ताननरेंद्र मोदीइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्व अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया