लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-ईस्टर की तरह ही रमजान पर भी सामाजिक दूरी के नियम एक समान होने चाहिए

By भाषा | Updated: April 19, 2020 10:36 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक रूढ़िवादी कमेंटेटर के रिट्वीट का बचाव करते हुए यह टिप्पणियां की जिसने सवाल किया था कि क्या मुसलमानों से भी उतनी ही कठोरता से पेश आया जाएगा जितना कि ईसाइयों से पेश आया गया था जिन्होंने सामाजिक दूरी के नियमों का उल्लंघन किया था।

Open in App
ठळक मुद्देडोनाल्ड ट्रंप ने रमजान के दौरान लॉकडाउन का पालन करने को कहा ट्रंप ने कहा-समाजिक दूरियों का पालन वैसे ही करना होगा जैसे कि ईसाइयों को ईस्टर पर करना पड़ा था।

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि देश के मुस्लिमों को रमजान के दौरान सामाजिक दूरी के नियमों का पालन वैसे ही करना होगा जैसे कि ईसाइयों को ईस्टर पर करना पड़ा था। ईस्टर में कई श्रद्धालु कोरोना वायरस से संबंधित पाबंदियों के विरुद्ध जाकर बड़ी सभाओं में एकत्रित हो गए थे और उन्हें सख्त कार्रवाई का सामना करना पड़ा था।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक रूढ़िवादी कमेंटेटर के रिट्वीट का बचाव करते हुए यह टिप्पणियां की जिसने सवाल किया था कि क्या मुसलमानों से भी उतनी ही कठोरता से पेश आया जाएगा जितना कि ईसाइयों से पेश आया गया था जिन्होंने सामाजिक दूरी के नियमों का उल्लंघन किया था। ट्रंप ने शनिवार को कहा, ‘‘मैं कहूंगा कि इसमें फर्क हो सकता है। और हमें देखना होगा कि क्या होता है क्योंकि मैंने इस देश में काफी असमानता देखी है। वे इसाई गिरजाघरों के खिलाफ तो कदम उठाते हैं लेकिन मस्जिदों के खिलाफ नहीं।’’

दरअसल ईस्टर के मौके पर कुछ ईसाई गैरकानूनी रूप से धार्मिक सभाओं में भाग लेने के लिए जन स्वास्थ्य संबंधी नियम तोड़ते पाए गए थे। यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें लगता है कि इमाम सामाजिक दूरी के आदेशों का पालन करने से इनकार करेंगे, इस पर ट्रंप ने कहा, ‘‘नहीं, मुझे ऐसा नहीं लगता। मैं भी धर्म में विश्वास रखता हूं और यह मायने नहीं रखता कि आपका धर्म क्या है। लेकिन हमारे नेता अलग धर्मों के साथ अलग-अलग व्यवहार करते दिखाई देते हैं।’’

ट्रंप पर मुस्लिम विरोधी बयानबाजी के आरोप लगते रहे हैं। पद संभालने के बाद उन्होंने जो पहला कदम उठाया था वह था कई मुस्लिम बहुल देशों से आने वाले यात्रियों पर पाबंदी लगाना। 

टॅग्स :कोरोना वायरसडोनाल्ड ट्रम्प
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो