लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, प्रतिमाओं को हटाने के बजाए इतिहास से सीखो

By भाषा | Updated: June 24, 2020 15:49 IST

अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रतिमाओं और अन्य प्रतीकों को हटाने के समर्थकों से कहा है अगर इतिहास की गलतियों से नहीं सीखा और समझा गया तो गलतियां दोहरायी जाएंगी।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रतिमाओं और अन्य प्रतीकों को हटाने के समर्थकों से कहा है कि अगर इतिहास की गलतियों से नहीं सीखा और समझा गया तो गलतियां दोहरायी जाएंगी।अमेरिका में दासता के प्रतीकों और अन्य ऐतिहासिक प्रतिमाओं को हटाए जाने के बाद ट्रंप ने इनकी सुरक्षा के लिए एक शासकीय आदेश लाने का वादा किया था।

वाशिंगटन: अमेरिका में नस्लवाद के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रतिमाओं और अन्य प्रतीकों को हटाने के समर्थकों से कहा है कि अगर इतिहास की गलतियों से नहीं सीखा और समझा गया तो गलतियां दोहरायी जाएंगी। अमेरिका में दासता के प्रतीकों और अन्य ऐतिहासिक प्रतिमाओं को हटाए जाने के बाद ट्रंप ने इनकी सुरक्षा के लिए एक शासकीय आदेश लाने का वादा किया था। ट्रंप ने कहा कि वह चाहते हैं कि सार्वजनिक स्थानों पर लगाई प्रतिमाओं को नुकसान पहुंचाने या तोड़फोड़ करने वालों को संघीय कानून के तहत अधिकतम सजा मिले।

उन्होंने अमेरिका के नस्लीय इतिहास से जुड़े व्यक्तियों की प्रतिमाओं को हटाकर नस्लीय अन्याय पर अपना आक्रोश जताने वाले प्रदर्शनकारियों की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘‘हम इन असभ्य और गुंडों और इन अराजकतावादियों और आंदोलनकारियों के लिए लंबी जेल की सजा पर विचार कर रहे हैं।’’ उनका यह बयान तब आया है जब ट्रंप के पसंदीदा राष्ट्रपतियों में से एक एंड्रयू जैक्सन की लफायेत पार्क स्थित प्रतिमा को सोमवार रात को हटाए जाने की कोशिश की गई।

पुलिस ने इस कोशिश को नाकाम कर दिया था। ट्रंप ने जैक्सन की प्रतिमा पर इसे ‘‘चोरी छिपे हमला’’ बताया। उन्होंने मंगलवार को फॉक्स न्यूज को कहा, ‘‘हमें इतिहास से सीखना चाहिए। और अगर आप अपने इतिहास को नहीं समझते तो हम फिर से इन्हें दोहराएंगे।’’

इस बीच दक्षिण कैरोलाइना के ऐतिहासिक चार्ल्सटन शहर में अधिकारियों ने पूर्व उपराष्ट्रपति और दासता के पैरोकार रहे जॉन सी कैलहन की एक प्रतिमा हटाने के लिए मंगलवार को सर्वसम्मति से मतदान किया। काउंसिल के सदस्यों ने शून्य के मुकाबले 13 मतों से इसे मंजूरी दी। इस प्रस्ताव से पूर्व उपराष्ट्रपति और दक्षिण कैरोलाइना से सीनेटर की मैरियन स्क्वेयर में 100 फुट ऊंची प्रतिमा हटाई जा सकेगी। शहर के अधिकारियों ने कहा कि कैलहन की प्रतिमा को स्थायी रूप से ‘‘एक उचित स्थल पर लगाया जाएगा जहां वह सुरक्षित तथा संरक्षित रहेगी।’’

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्पवाशिंगटन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल