लाइव न्यूज़ :

डोनाल्ड ट्रम्प ने देश भर के स्कूलों को फिर से खोलने पर दिया जोर, डॉ. फॉसी पर लगाया दोतरफा बातें करने का आरोप

By भाषा | Updated: May 14, 2020 11:11 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने देशभर के गवर्नरों को अपने-अपने राज्यों में फिर से स्कूलों को खोलने को लेकर जोर दिया है। साथ ही उन्होंने डॉ. एंथनी फॉसी पर निशाना साधते हुए फॉसी पर दोतरफा बातें करने का आरोप लगाया।

Open in App
ठळक मुद्देडोनाल्ड ट्रम्प ने देशभर के गवर्नरों से अपने-अपने राज्यों में स्कूलों को फिर से खोलने की दिशा काम करने के लिए कहा है। साथ ही उन्होंने डॉ. एंथनी फॉसी पर निशाना साधा जिन्होंने छात्रों को स्कूल भेजने में जल्दबाजी करने के खिलाफ आगाह किया है।

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने देशभर के गवर्नरों से अपने-अपने राज्यों में स्कूलों को फिर से खोलने की दिशा काम करने के लिए कहा और साथ ही उन्होंने डॉ. एंथनी फॉसी पर निशाना साधा जिन्होंने छात्रों को स्कूल भेजने में जल्दबाजी करने के खिलाफ आगाह किया है। राष्ट्रपति ने फॉसी पर दोतरफा बातें करने का आरोप लगाया। उनकी इस टिप्पणी से संकेत मिलता है कि वह देश के शीर्ष संक्रामक रोग विशेषज्ञ से नाखुश हैं। ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में बुधवार को पत्रकारों से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि निश्चित तौर पर उन्हें स्कूलों को खोलना चाहिए।

मुझे लगता है कि उन्हें यह करना चाहिए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारे देश को वापसी करनी है और जल्द से जल्द वापसी करनी है। और अगर स्कूल बंद रहते हैं तो मुझे नहीं लगता कि हमारा देश वापसी कर रहा है।’’ फॉसी ने मंगलवार को सीनेट की एक समिति से कहा था कि उनका मानना है कि फिर से खोलने का फैसला हर क्षेत्र के हिसाब से लिया जाना चाहिए।

उन्होंने समिति से कहा, ‘‘हम इस वायरस के बारे में सबकुछ नहीं जानते और हमें सावधान रहना होगा खासतौर से जब बच्चों की बात आती है।’’ हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट किया कि उनका मतलब यह नहीं है कि जब तक टीका विकसित नहीं हो जाता तब तक बच्चों को स्कूल से दूर रखा जाए। ट्रम्प ने कहा, ‘‘मेरे लिए यह स्वीकार्य जवाब नहीं है।’

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस का कम उम्र के लोगों पर बहुत कम असर पड़ा है। फॉसी पर बात करते हुए उन्होंने फॉक्स बिजनेस नेटवर्क के लिए मारिया बार्टिरोमो को दिए साक्षात्कार में कहा, ‘‘मैं स्कूलों संबंधी मामले पर उनसे बिल्कुल भी सहमत नहीं हूं।’’

अमेरिकी सरकार में कोरोना वायरस पर शीर्ष विशेषज्ञ डॉ. एंथनी फॉसी ने मंगलवार को स्पष्ट चेतावनी दी थी कि अगर शहर और राज्य घरों में रहने के आदेश तेजी से वापस लेते हैं तो वहां स्थिति बदल सकती है और कोविड-19 से अधिक लोगों की मौत तथा आर्थिक नुकसान देखने को मिल सकता है। फॉसी ने सीनेट की एक समिति और देश को आगाह किया, ‘‘इसका सही में खतरा है और संक्रामक रोग का ऐसा दौर शुरू होगा कि आप उसे काबू नहीं कर पाएंगे।’’ 

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्पकोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?