लाइव न्यूज़ :

डोनाल्ड ट्रंप का तीसरा 'स्टेट ऑफ दि यूनियन' संबोधन: अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा- किम जोंग उन से अच्छे हैं मेरे रिश्ते

By भाषा | Updated: February 6, 2019 09:01 IST

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मंगलवार को अपने सालाना ‘स्टेट ऑफ दि यूनियन’ संबोधन में आव्रजन, राष्ट्रीय सुरक्षा, व्यापार और काफी बंटी हुई कांग्रेस (संसद) में एकता की जरूरत जैसे कई अहम मुद्दों पर जोर दिया।

Open in App

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने वार्षिक स्टेट ऑफ यूनियन संबोधन में बदले, प्रतिरोध और प्रतिशोध की राजनीति को खारिज करने का आह्वान किया। 

ट्रंप ने अमेरिका-मैक्सिको सीमा पर दीवार बनाने का वादा किया। उन्होंने कहा कि कमरे में मौजूद अधिकतर लोगों ने इसके पक्ष में मतदान किया लेकिन दीवार कभी नहीं बनी।

ट्रंप ने ‘हास्यास्पद पक्षपातपूर्ण जांच’ की आलोचना करते हुए कहा कि जहां शांति और कानून है वहां युद्ध और जांच का स्थान नहीं। ट्रंप ने वैध आव्रजकों की सराहना करते हुए कहा कि वह चाहते हैं कि लोग अमेरिका आएं लेकिन उन्हें वैध तरीके से आना होगा। 

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मंगलवार को अपने सालाना ‘स्टेट ऑफ दि यूनियन’ संबोधन में आव्रजन, राष्ट्रीय सुरक्षा, व्यापार और काफी बंटी हुई कांग्रेस (संसद) में एकता की जरूरत जैसे कई अहम मुद्दों पर जोर दिया। ट्रंप के इस संबोधन के साथ ही राष्ट्रपति पद पर उनके पहले कार्यकाल का उत्तरार्द्ध शुरू हुआ है।

सालाना ‘स्टेट ऑफ दि यूनियन’ संबोधन में राष्ट्रपति अमेरिकी संसद को संबोधित करते हैं। इसमें वह अगले साल के लिए अपना विधायी एजेंडा और राष्ट्रीय प्राथमिकताएं सामने रखेंगे और अमेरिका के लोगों को अपनी उपलब्धियां गिनवाई।

मंगलवार की रात (भारतीय समयानुसार बुधवार को सुबह 7:30 बजे) ट्रंप का यह संबोधन उनके द्वारा कांग्रेस के संयुक्त सत्र का तीसरा संबोधन किया। उन्होंने पहली बार कांग्रेस के संयुक्त सत्र को 28 फरवरी 2017 को संबोधित किया गया और इसे औपचारिक तौर पर ‘स्टेट ऑफ दि यूनियन’ संबोधन नहीं माना गया था।

इस बार ‘स्टेट ऑफ दि यूनियन’ संबोधन का थीम ‘‘महानता को चुनना’’ है। ट्रंप के शीर्ष सहयोगियों का कहना है कि ट्रंप अपने संबोधन में परंपरा का सम्मान करेंगे। वह अपने पूर्ववर्तियों की तरह एकता की अपील करेंगे।

ट्रंप के एक वरिष्ठ सहयोगी ने कहा कि वह ‘‘प्रतिरोध और प्रतिकार की राजनीति के अंत’’ का आह्वान किया।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल