लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ युद्ध नहीं होने की उम्मीद जताई

By भाषा | Updated: May 18, 2019 05:40 IST

ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड के एक अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि ईरान की मिसाइलें फारस की खाड़ी में स्थित युद्धपोत तथा पश्चिम एशिया के किसी भी हिस्से में आसानी से पहुंच सकती हैं।

Open in App

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उम्मीद जतायी कि अमेरिकाईरान के साथ युद्ध के रास्ते पर नहीं बढ़ रहा है। इस बात की आशंका जाहिर की जा रही है कि ट्रंप के दो शीर्ष सलाहकार ईरान के साथ युद्ध के पक्षधर हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या अमेरिका ईरान के साथ युद्ध की दिशा में बढ़ रहा है, ट्रंप ने बृहस्पतिवार को कहा, ‘‘मुझे ऐसी उम्मीद नहीं है।’’

उन्होंने एक दिन पहले ही बातचीत की इच्छा जाहिर करते हुए ट्वीट किया था, ‘‘मैं आश्वस्त हूं कि ईरान जल्द ही बातचीत करना चाहेगा।’’ ट्रंप के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन और विदेश मंत्री माइक पॉम्पिओ ईरान के खिलाफ अधिकतम दबाव की ट्रंप सरकार की मुहिम के अगुवा रहे हैं।

ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड के एक अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि ईरान की मिसाइलें फारस की खाड़ी में स्थित युद्धपोत तथा पश्चिम एशिया के किसी भी हिस्से में आसानी से पहुंच सकती हैं। अर्द्ध सरकारी समाचार एजेंसी फार्स ने मोहम्मद सालेह जोकार के हवाले से कहा कि ईरान की मिसाइलें दो हजार किलोमीटर तक जा सकती हैं और क्षेत्र में किसी भी ठिकाने पर हमला कर सकती हैं।

उल्लेखनीय है कि ट्रंप ने बराक ओबामा की सरकार के दौरान ईरान के साथ हुए परमाणु समझौते से अमेरिका को बाहर कर दिया था। इससे ईरान के ऊपर फिर से आर्थिक प्रतिबंध लागू हो गये थे। इसके बाद से दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ता ही जा रहा है। 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपअमेरिकाईरान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?