लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शीर्ष सांसदों संग मनाई दीवाली

By भाषा | Updated: October 26, 2019 14:19 IST

सांसद जुडी चू ने कहा कि दीवाली अंधेरे पर प्रकाश, अज्ञानता पर ज्ञान, और बुराई पर अच्छाई की जीत का त्योहार है। सभी अमेरिकियों को पृष्ठभूमि या धर्म की परवाह किए बिना सौहार्दपूर्ण ढंग से यह त्योहार मनाना चाहिए। त्योहार मनाने वाले अन्य विधायकों में टेड लियू, एंडी किम, जैकी रोसेन, टीजे कॉक्स, स्कॉट पीटर्स, केटी पोर्टर और लिंडा सांचेज शामिल रहे। 

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिकी सांसदों ने शुक्रवार को दीवाली मनाकर जीवन में सकारात्मक होने का संदेश दिया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी ओवल कार्यालय में एक छोटे भारतीय-अमेरिकी समूह के साथ दिवाली मनाई।

भारतीय मूल की सांसद कमला हैरिस, प्रमिला जयपाल, राजा कृष्णमूर्ति, रो खन्ना और अमी बेरा सहित शीर्ष अमेरिकी सांसदों ने शुक्रवार को दीवाली मनाकर जीवन में सकारात्मक होने का संदेश दिया। भारत में दिवाली रविवार को मनाई जाएगी। गुरुवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी ओवल कार्यालय में एक छोटे भारतीय-अमेरिकी समूह के साथ दिवाली मनाई।

भारतीय-अमेरिकी महिला सांसद कमला हैरिस ने कहा,“यह प्रकाशपर्व हमें अपने लोगों को अंधेरे से ऊपर उठाने, निराशा की बजाय आशा के साथ जीने और जो सही है उसके लिए खड़े होने के लिए प्रेरित करता है। मुझे उम्मीद है कि त्योहार मना रहे सभी लोगों को इस तरह के खुशी के मौके पर अपने प्रियजनों के साथ समय बिताने का मौका मिले।" भारतीय-अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने कहा कि यह त्योहार अंधकार पर प्रकाश की विजय पर और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।

भारतीय मूल की कानूनविद् प्रमिला जयपाल ने कहा, “दीवाली हमें याद दिलाती है कि समाज में धर्म, अच्छाई, कर्तव्य और धार्मिकता हमेशा बनी रहेगी। हम प्रकाशोत्सव मनाते हुए संकल्प लेते हैं कि हम अपने काम और समाज में आशा और प्रकाश ले आने का प्रयास करेंगे ।

उन्होंने कहा,“हमें नफरत, नस्लवाद, धर्म विरोध जैसी बुराईयों को दूर करना चाहिए। ये बुराईयां हमें विभाजित करने की कोशिश करती हैं।” भारतीय मूल के अमेरिकी कांग्रेसी रो खन्ना ने कहा, “दिवाली हमारे जीवन को प्रकाशित करने, हमारी गलतियों से हमें सबक लेने और आने वाले वर्ष में आगे बढ़ने का संदेश देती है।”

सांसद जुडी चू ने कहा कि दीवाली अंधेरे पर प्रकाश, अज्ञानता पर ज्ञान, और बुराई पर अच्छाई की जीत का त्योहार है। सभी अमेरिकियों को पृष्ठभूमि या धर्म की परवाह किए बिना सौहार्दपूर्ण ढंग से यह त्योहार मनाना चाहिए। त्योहार मनाने वाले अन्य विधायकों में टेड लियू, एंडी किम, जैकी रोसेन, टीजे कॉक्स, स्कॉट पीटर्स, केटी पोर्टर और लिंडा सांचेज शामिल रहे। 

टॅग्स :अमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं