लाइव न्यूज़ :

डोनाल्ड ट्रंप ने रद्द की उत्तर कोरिया के तनाशाह किम जोंग उन के साथ मुलाकात, कही ये बात

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: May 24, 2018 23:39 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन बीच होने वाली वाली शिखर वार्ता टाल दी गई है। इस मुलाकात पर दुनियाभर निगाहें टिकी थी। राष्ट्रपति ट्रंप ने इस मुलाकात पर फैसला लेते हुए फिलहाल के लिए टाल दिया है। इन दोनों ही नेताओं के बीच अगले महीने 12 जून को सिंगापुर में मुलाकात होनी थी।

Open in App

वाशिंगटन, 24 मई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन बीच होने वाली वाली शिखर वार्ता टाल दी गई है। इस मुलाकात पर दुनियाभर निगाहें टिकी थी। राष्ट्रपति ट्रंप ने इस मुलाकात पर फैसला लेते हुए फिलहाल के लिए टाल दिया है। इन दोनों ही नेताओं के बीच अगले महीने 12 जून को सिंगापुर में मुलाकात होनी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, किम जोंग उन को भेजे गए पत्र में ट्रंप ने कहा है कि, हाल के बयानों में आपने गुस्सा और दुश्मनी का इजहार किया है। इसी को देखते हुए इस समय हम दोनों की मुलाकात उचित नहीं है।' अमेरिकी राष्ट्रपति ने इसे 'अवसर खो देना' बताते हुए कहा है कि उन्हें अभी भी किसी दिन किम से मुलाकात की उम्मीद है।

इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि, उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग - उन के साथ 12 जून को सिंगापुर में होने वाली शिखर वार्ता पर निर्णय ‘‘ अगले सप्ताह ’’ लिया जाएगा। ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से कहा , ‘‘ सिंगापुर के बारे में हमें अगले सप्ताह पता चलेगा, और अगर हम जाते हैं तो मुझे लगता है कि उत्तर कोरिया के लिए यह एक बड़ी बात होगी। ’’ 

इससे पहले अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने सांसदों से कहा था कि 12 जून की शिखर वार्ता होगी। ट्रंप ने भी दोनों देशों के बीच जारी तनाव के बावजूद शिखर वार्ता होने के संकेत दिए थे। ट्रंप ने कहा , ‘‘ हम देखेंगे की क्या होता है। सिंगापुर पर , हम देखेंगे की क्या होता है। और यह (शिखर वार्ता) हो सकती है। यह बहुत अच्छा हो सकता है। लेकिन जो है वह है। ’’ 

इन अनिश्चिताओं के बावजूद व्हाइट हाउस शिखर वार्ता की तैयारियां कर रहा है। इस बीच, एएफपी की खबर के अनुसार संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद समिति ट्रंप-किम की शिखर वार्ता के लिए सिंगापुर जाने वाले उत्तर कोरियाई अधिकारियों पर यात्रा प्रतिबंध हटाने को तैयार हो गई है। 

सिंगापुर ने12 जून की शिखर वार्ता की तैयारियों के लिए होने वाली बैठकों के लिए उत्तर कोरियाई प्रतिनिधिमंडल को छूट देने का अनुरोध प्रतिबंध समिति से किया था। समिति में सिंगापुर के संयुक्त राष्ट्र राजदूत बुरहान गफूर ने कहा, ‘‘यह शिखर वार्ता डीपीआरके के परमाणु मुद्दे के शांतिपूर्ण निपटान और कोरियाई प्रायद्वीप तथा क्षेत्र में शांति स्थापित करने के उद्देश्य को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करेगी।’’ 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपकिम जोंग उनअमेरिकाउत्तर कोरिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल