लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया क्वारंटीन

By विनीत कुमार | Updated: October 2, 2020 10:35 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उनकी पत्नी मेलानिया भी कोरोना वायरस से संक्रमित हुई हैं। ट्रंप ने ट्वीट कर कहा कि वे कुछ दिन क्वारंटीन रहेंगे और जल्द ठीक होने की उम्मीद कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कोरोना पॉजिटिव, पत्नी भी हुईं संक्रमितडोनाल्ड ट्रंप से पहले उनकी निजी सलाहकार होप हिक्स के संक्रमित होने की खबर आई थी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। ट्रंप ने ट्वीट कर इस संबंध में जानकारी दी है और कहा है कि अगले कुछ दिनों के लिए वे अपनी पत्नी संग क्वारंटीन रहेंगे। इससे ठीक पहले आज ही ट्रंप की निजी सलाहकार के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर आई थी। इसके बाद ट्रंप ने ट्वीट कर बताया था कि वे अपने टेस्ट के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

ट्रंप ने ट्वीट कर खुद के क्वारंटीन होने की जानकारी पहले ही दी थी। उन्होंने ट्वीट कर बताया था कि उनकी सलाहकार होप हिक्स ने कोरोना टेस्ट कराया था और वे पॉजिटिव पाई गई हैं, इसलिए वे भी क्वारंटीन में रहेंगे। हालांकि, अब उनकी भी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई है। 

रिपोर्ट्स के अनुसार पिछले कुछ दिनो से ट्रंप के प्रेसिडेंशियल कैंपेन में होप हिक्स अहम भूमिका निभा रहीं थीं। वे लगातार डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनके विमान एयरफोर्स वन में भी सफर कर रहीं थीं। बहरहाल, अब ट्रंप को 14 दिनों तक क्वारंटीन रहना होगा। अगले एक हफ्ते के बाद उनका फिर से कोरोना टेस्ट किया जाएगा।

होप हिक्स हाल ही में राष्ट्रपति कई वरिष्ठ सहयोगियों के साथ प्रेसिडेंट डिबेट के लिए क्लीवलैंड भी गई थीं। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव 3 नवंबर को है। ऐसे में ये ट्रंप के लिए बड़ा झटका हो सकता है क्योंकि वे प्रचार अभियान में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। 

बता दें कि इसी हफ्ते ट्रंप ने डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन के साथ प्रेशिडेंशियल डिबेट में हिस्सा लिया था। यह डिबेट खूब चर्च में रही थी। दोनों नेताओं ने इस डिबेट में एक दूसरे पर खूब निजी हमले किए थे।

गौरतलब है कि दुनिया में अमेरिका कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देश है। यहां अब तक 74 लाख से अधिक केस सामने आ चुके हैं। वहीं, दो लाख से ज्यादा लोगों की मौत भी हो चुकी है। इसके बाद संक्रमण के मामले में दूसरे नंबर पर भारत और फिर तीसरे स्थान पर ब्राजील है। मौत के मामलों में भारत तीसरे स्थान पर है।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रम्पकोरोना वायरसअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट