लाइव न्यूज़ :

जो बाइडेन के बेटे हंटर को रूस और चीन से काफी पैसा मिला, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने आरोप लगाया

By भाषा | Updated: September 28, 2020 17:47 IST

कहा, ‘‘यह विश्वास करना मुश्किल है, जब आप इस तरह की चीज देखते हैं, उन्हें (हंटर) चीन से, रूस से काफी पैसे मिले हैं जहां मास्को के मेयर की पत्नी ने उन्हें 35 लाख डॉलर दिए हैं और कोई भी व्यक्ति इस पर सवाल खड़ा नहीं कर रहा है।’’

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रपति पद के डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बाइडेन के बेटे हंटर को रूस और चीन से बड़ी धनराशि मिली है।रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि चीनी नागरिकों ने हंटर और बाइडेन परिवार के अन्य सदस्यों को पैसे दिए।ट्रम्प ने कहा कि इस तरह की रिपोर्ट प्रकाशित किये जाने के बावजूद, मुख्यधारा का मीडिया इस खबर को दबा रहा है और इस पर चुप है।

वाशिंगटनः अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने आरोप लगाया है कि राष्ट्रपति पद के डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बाइडेन के बेटे हंटर को रूस और चीन से बड़ी धनराशि मिली है।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि मुख्यधारा का मीडिया इसे नहीं दिखा रहा है और इस पर चुप है। ट्रम्प ने रविवार को व्हाइट हाउस में एक समाचार सम्मेलन में संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह विश्वास करना मुश्किल है, जब आप इस तरह की चीज देखते हैं, उन्हें (हंटर) चीन से, रूस से काफी पैसे मिले हैं जहां मास्को के मेयर की पत्नी ने उन्हें 35 लाख डॉलर दिए हैं और कोई भी व्यक्ति इस पर सवाल खड़ा नहीं कर रहा है।’’

पिछले हफ्ते जारी एक सीनेट रिपब्लिकन की रिपोर्ट के अनुसार, 50 वर्षीय बाइडेन के उपराष्ट्रपति के रूप में कार्यकाल के दौरान, हंटर को मास्को के पूर्व मेयर यूरी लुझकोव की विधवा एलेना बेतुरिना से 35 लाख अमरीकी डॉलर मिले थे। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि चीनी नागरिकों ने हंटर और बाइडेन परिवार के अन्य सदस्यों को पैसे दिए।

ट्रम्प ने कहा कि इस तरह की रिपोर्ट प्रकाशित किये जाने के बावजूद, मुख्यधारा का मीडिया इस खबर को दबा रहा है और इस पर चुप है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘उन्हें (हंटर) 35 लाख डॉलर क्यों दिए गए? मैं आपको बताऊंगा क्यों: क्योंकि जो बाइडेन उसमें शामिल थे... कोई रास्ता नहीं बचा है कि वह यह बता पाएं कि उस लेनदेन में शामिल नहीं थे।

हंटर जो बाइडेन के विमान- एयर फोर्स टू का इस्तेमाल करता है। वे चीन जाते हैं और फिर वह वापस आते हैं, और क्या उन्होंने अपने पिता को बताया नहीं होगा कि उन्हें डेढ़ अरब डॉलर मिले हैं?’’ ट्रम्प ने कहा, ‘‘और अब यह पता चला है कि उससे कहीं अधिक पैसा मिला है... चीन से बहुत अधिक पैसे मिले हैं.. चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के एक सदस्य ने उन्हें बहुत पैसा दिया। और प्रेस को इन खबरों में कोई दिलचस्पी नहीं है। ... यह हमारे देश के लोगों के लिए बहुत ही निराशाजनक है।’’ 

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्पजो बाइडेनकमला हैरिसवाशिंगटन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल