लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस संकट के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा कदम, प्रेस सचिव को हटाया

By भाषा | Updated: April 8, 2020 14:54 IST

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका के राष्ट्रपति अपनी संचार टीम में फेरबदल करते हुए अपनी प्रेस सचिव को हटा दिया है। व्हाइट हाउस की संचार निदेशक रहीं स्टेफनी ग्रीशम अब ट्रम्प की टीम से बाहर हैं।

कोरोना वायरस संकट से जूझ रहे अमेरिका के राष्ट्रपति ने मंगलवार को अपनी संचार टीम में फेरबदल करते हुए अपनी प्रेस सचिव को हटा दिया और नए कर्मचारियों को शामिल किया। पिछले साल जून से प्रेस सचिव और व्हाइट हाउस की संचार निदेशक रहीं स्टेफनी ग्रीशम अब ट्रम्प की टीम से बाहर हैं।

उन्होंने कभी कोई औपचारिक संवाददाता सम्मेलन नहीं किया। वह मेलानिया ट्रम्प की चीफ ऑफ स्टाफ की नयी भूमिका संभालेंगी। ट्रम्प के अभियान की शीर्ष प्रवक्ता केलीग मैक्एनी ट्रम्प की चौथी प्रेस सचिव का कार्यभार संभालेंगी।

इन घटनाक्रमों की जानकारी रखने वाले प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर बताया कि पेंटागन प्रवक्ता एलिसा फराह सामरिक संचार का नेतृत्व करेंगी। अभी इन फैसलों का औपचारिक एलान नहीं किया गया है।

यह फेरबदल ऐसे समय में किया गया है जब राष्ट्रपति अपने कार्यकाल के सबसे बड़े संकट का सामना कर रहे हैं। कोरोना वायरस से अमेरिका में 12 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रम्पअमेरिकाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल