लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन, उपराष्ट्रपति हैरिस ने दिवाली की शुभकामनाएं दीं

By भाषा | Updated: November 5, 2021 14:32 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, पांच नवंबर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने दीपावली मना रहे दुनिया भर के लोगों और सभी अमेरिकियों को बृहस्पतिवार को दीपोत्सव की बधाई दी और कहा कि इस साल कोविड-19 महामारी के मद्देनजर इस त्योहार के गहरे मायने हैं तथा यह सभी लोगों को याद दिलाता है कि अंधकार के अलावा ज्ञान, बुद्धिमत्ता और सच्चाई है।

राष्ट्रपति ने व्हाइट हाउस में प्रथम महिला जिल बाइडन के साथ दीए जलाते हुए एक तस्वीर ट्वीटर पर पोस्ट की। उन्होंने बृहस्पतिवार को ट्वीट किया, ‘‘दिवाली का प्रकाश हमें यह याद दिलाए कि अंधकार के अलावा ज्ञान, बुद्धिमत्ता और सच्चाई है। विभाजन के अलावा एकता, निराशा के अलावा आशा है। अमेरिका और दुनियाभर में हिंदुओं, सिखों, जैनियों और बौद्धों को दिवाली की शुभकामनाएं।’’

एक संयुक्त बयान में राष्ट्रपति बाइडन और प्रथम महिला जिल ने कहा कि कोविड-19 महामारी के बीच इस दिवाली के गहरे मायने हैं। उन्होंने कहा, ‘‘व्हाइट हाउस में एक साथ मिलकर दीया जलाने वाले पहले राष्ट्रपति और प्रथम महिला होना हमारे लिए सम्मान की बात है। अमेरिका, भारत और दुनियाभर में एक अरब से अधिक हिंदू, जैन, सिख और बौद्ध लोग दीपों के इस उत्सव को मनाते हैं। महामारी के दौरान आए कई त्योहारों की तरह हम जानते हैं कि इस साल दिवाली के गहरे मायने हैं। जिन लोगों ने अपने प्रियजन खोए, हम उम्मीद करते हैं कि यह पवित्र समय उन्हें सांत्वना दें।’’

राष्ट्रपति बाइडन और जिल ने कहा कि वे उन लोगों के शुक्रगुजार हैं जो दिवाली को अमेरिका की कहानी का हिस्सा बनाने के लिए देश में दिवाली मनाते हैं।

उपराष्ट्रपति हैरिस ने एक वीडियो संदेश में कहा, ‘‘मैं यहां अमेरिका में और दुनियाभर में दीपों का उत्सव मना रहे सभी लोगों को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं। विध्वंसकारी महामारी के मद्देनजर इस साल दिवाली के गहरे मायने हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह उत्सव हमें अपने देश के सबसे पवित्र मूल्यों, परिवार और दोस्तों के प्यार के लिए हमारे आभार, जरूरतमंद लोगों के प्रति मदद का हाथ बढ़ाने की हमारी जिम्मेदारी और अंधेरे पर रोशनी को चुनने की हमारी ताकत, ज्ञान और बुद्धिमत्ता की तलाश, अच्छाई और अनुग्रह का स्रोत बने रहने की याद दिलाता है। हमारे परिवार की ओर से मैं आप सभी को दिवाली की शुभकामनाएं देती हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल