लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी राष्ट्रपति का मानना है कि आव्रजन प्रणाली का आधुनिकीकरण करना आवश्यक : व्हाइट हाउस

By भाषा | Updated: February 26, 2021 09:57 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, 26 फरवरी अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन का मानना है कि आव्रजन प्रणाली का आधुनिकीकरण करना आवश्यक है, जो कि लंबे समय से नहीं किया गया है।

व्हाइट हाउस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इसमें प्रतिभाशाली, कुशल लोग देश मे रह सकें यह सुनिश्चित करना भी शामिल है।

गौरतलब है कि बाइडन ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वैश्विक महामारी के दौरान लागू की गई उस नीति को निरस्त कर दिया है, जिसमें ग्रीन कार्ड आवेदनों पर रोक लगाई गई थी। इस कदम से अमेरिका में एच-1बी वीजा पर काम करने वाले भारतीयों को भी फायदा पहुंचेगा।

‘ग्रीन कार्ड’ को आधिकारिक रूप से स्थायी निवासी कार्ड भी कहा जाता है। यह अमेरिका में अप्रवासियों का दिए जाने वाला एक ऐसा दस्तावेज है, जो इस बात का प्रमाण है कि उक्त व्यक्ति को स्थायी रूप से देश में रहने का अधिकार दिया गया है।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने बृहस्पतिवार को अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘राष्ट्रपति का मानना है कि आव्रजन प्रणाली का आधुनिकीकरण करना आवश्यक है, जो कि लंबे समय से नहीं किया गया है। इसमें प्रतिभाशाली, कुशल लोग देश मे रह सकें और उनके देश में रहने के लिए उचित कागजी प्रक्रिया का पालन किया जाए, यह सुनिश्चित करना भी शामिल है।’’

बाइडन के ट्रंप के फैसले को बदलने के एक दिन बाद साकी ने कहा, ‘‘हम इसके लिए कांग्रेस में डेमोक्रेट और रिपब्लिकन के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल