लाइव न्यूज़ :

अमेरिका-फिलीपीन के रक्षा मंत्रियों ने चीनी नौकाओं की तैनाती पर चिंता जताई

By भाषा | Updated: April 11, 2021 09:42 IST

Open in App

अमेरिकी सैन्य विमान से, 11 अप्रैल (एपी) दक्षिण चीन सागर में फिलीपीन के पास हाल में बीजिंग द्वारा ‘‘मिलिशिया नौकाएं’’ तैनात किए जाने पर अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने अपने फिलीपीनी समकक्ष के साथ शनिवार को चर्चा की।

अंतरराष्ट्रीय यात्रा के तहत वाशिंगटन से इजराइल जा रहे ऑस्टिन ने विमान से ही फिलीपीन के रक्षा मंत्री डेल्फिन लॉरेंजाना को फोन किया।

पेंटागन के प्रेस सचिव जॉन किर्बी ने कहा कि ऑस्टिन और लॉरेंजाना ने दक्षिण चीन सागर में स्थिति और व्हिटसुन रीफ पर चीनी नौकाओं के एकत्र होने पर चर्चा की।

फिलीपीन ने चीन के कदम की आलोचना की है।

बहरहाल, चीन ने कहा है कि उसकी नौकाएं मछली पकड़ने के लिए वहां तैनात हैं।

किर्बी ने कहा कि फोन पर हुई बातचीत में ऑस्टिन ने रक्षा सहयोग को और मजबूत करने के लिए लॉरेंजाना के समक्ष कई कदमों का प्रस्ताव रखा जिसमें दक्षिण चीन सागर में खतरों के बारे में जागरूकता बढ़ाना भी शामिल है।

उन्होंने इस हफ्ते की शुरुआत में कहा था कि अमेरिका का विमानवाहक जहाज ‘यूएसएस थ्योडोर रूजवेल्ट’ और इसका लड़ाकू समूह दक्षिण चीन सागर में तैनात है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल