लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान-अफगान संबंधों में खटास के बीच अमेरिकी शांति दूत ने इस्लामाबाद का दौरा किया

By भाषा | Updated: July 19, 2021 23:06 IST

Open in App

इस्लामाबाद, 19 जुलाई (एपी) अफगानिस्तान में दशकों से चल रहे युद्ध को समाप्त करने के उद्देश्य से जारी वार्ता में शामिल अमेरिका के मुख्य दूत ने सोमवार को पाकिस्तान का एक संक्षिप्त दौरा किया क्योंकि पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच संबंध खराब हो गए हैं।

पिछले हफ्ते राजनयिक की बेटी पर बेरहमी से हमला किए जाने के बाद अफगानिस्तान ने रविवार देर रात पाकिस्तान से अपने राजदूत को वापस बुला लिया जिसके कुछ ही घंटों बाद ज़ालमे खलीलज़ाद की यह यात्रा हुई है।

अमेरिकी दूत ने पाकिस्तान के शक्तिशाली सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा से मुलाकात की, लेकिन उनकी बातचीत के विवरण के बारे में तुरंत कुछ पता नहीं चल सका है।

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच संबंध लंबे समय से ठीक नहीं रहे हैं, उनके संबंध अविश्वास और संदेह से भरे हुए हैं। दोनों एक-दूसरे पर अपने दुश्मनों को शरण देने के साथ-साथ उसके क्षेत्र में हिंसा भड़काने का आरोप लगाता रहा है।

खलीलज़ाद कतर से इस्लामाबाद पहुंचे। कतर में तालिबान और अफगान सरकार के प्रतिनिधियों ने दो दिवसीय वार्ता की, जो रविवार देर रात समाप्त हुई, जिसमें युद्धरत पक्षों ने फिर से मिलने का वादा किया।

यह अब तक की उच्चतम स्तर की वार्ता थी, जिसका उद्देश्य शांति प्रक्रिया को आगे बढ़ाना था, जो महीनों से रुकी हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

विश्व अधिक खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?