लाइव न्यूज़ :

महाभियोग की कार्यवाही के बाद सुरक्षा संबंधी चूक रोकने पर अमेरिकी संसद का ध्यान

By भाषा | Updated: February 17, 2021 15:34 IST

Open in App

वाशिंगटन, 17 फरवरी (एपी) अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग की कार्यवाही खत्म होने के बाद भी संसद का ध्यान भविष्य में सुरक्षा संबंधी किसी भी तरह की चूक रोकने पर है।

कैपिटल बिल्डिंग (अमेरिकी संसद भवन) के आसपास अब भी सुरक्षा में नेशनल गार्ड के हजारों जवान तैनात हैं। महाभियोग की कार्यवाही में छह जनवरी को संसद भवन परिसर में ट्रंप के समर्थकों के उत्पात का मुद्दा उठा था लेकिन अंतत: पूर्व राष्ट्रपति को बरी कर दिया गया।

सीनेट में महाभियोग की पांच दिन तक चली सुनवाई के दौरान सांसदों ने हिंसा के लिए भीड़ को उकसाने के संबंध में कई तल्ख सवाल भी पूछे।

कनेक्टिकट के सीनेटर क्रिस मर्फी ने कहा, ‘‘आप इसे किसी किताब के अंतिम अध्याय के तौर पर नहीं देख सकते। हम किसी नेता की जवाबदेही के बारे में बात कर रहे हैं। लेकिन, हमें भविष्य में भी भीड़ के खतरे से निपटने के लिए तैयार रहना होगा।’’

आगामी दिनों में सांसदों को हमले से जुड़े कई अनुत्तरित सवालों के लिए काम करना होगा। इस विषय पर दोनों दलों को साथ लाना भी जटिल कार्य होगा।

डेमोक्रेटिक पार्टी के नेताओं ने शनिवार को कहा था कि वे 9/11 हमले की तर्ज पर सुरक्षा संबंधी चूक के लिए एक स्वतंत्र जांच आयोग गठित करने के लिए कदम उठाएंगे।

ट्रंप को दोषी ठहराए जाने के पक्ष में मतदान करनेवाले सात रिपब्लिकन सांसदों में शामिल लुइसियाना के सीनेटर बिल कैसीडे ने कहा ‘‘जो कुछ भी हुआ, उसकी पूरी जांच होनी चाहिए।’’

आयोग के गठन के लिए सदन में जल्द ही विधेयक पेश किया जाएगा। सीनेट के बहुमत के नेता चक शूमर के इस आयोग का समर्थन करने की संभावना है।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा है कि राष्ट्रपति जो बाइडन ने भी इस कदम का समर्थन किया है।

डेमोक्रेटिक पार्टी के अपने सहयोगियों को लिखे एक पत्र में अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैन्सी पेलोसी ने कहा है कि संसद भवन की सुरक्षा बढ़ाने के लिए अतिरिक्त खर्च किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा