लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी संसद ने यूएस कैपिटल की सुरक्षा, अफगान वीजा की संख्या बढ़ाने संबंधी विधेयक पारित किए

By भाषा | Updated: July 30, 2021 15:17 IST

Open in App

वाशिंगटन, 30 जुलाई (एपी) अमेरिकी संसद ने सर्वसम्मति से एक आपातकालीन विधेयक पारित किया है जो यूएस कैपिटल (अमेरिकी संसद भवन) की सुरक्षा को मजबूत करेगा, छह जनवरी के हिंसक विद्रोह के कारण आए खर्च पर बकाया कर्ज चुकाएगा और अफगानिस्तान युद्ध में अमेरिकियों के साथ काम करने वाले सहयोगियों के लिए वीजा की संख्या में वृद्धि करेगा।

इस 2.1 अरब डॉलर के प्रावधान वाले विधेयक को हस्ताक्षर के लिए अब राष्ट्रपति जो बाइडन के पास भेजा जाएगा। संसद के उच्च सदन सीनेट ने इस विधेयक को बृहस्पतिवार दोपहर को 98-0 मतों से स्वीकृति दी और सदन ने तुरंत बाद 11 के मुकाबले 416 मतों से इसे पारित किया।

सांसदों ने सदन द्वारा एक विधेयक पारित करने के दो महीने बाद इस सप्ताह कानून पर एक द्विदलीय समझौता किया, जो यूएस कैपिटल की सुरक्षा के लिए लगभग दोगुनी राशि मुहैया कराता। लेकिन सदन के नेताओं ने कहा कि वे सीनेट के दृष्टिकोण का किसी भी तरह से समर्थन करेंगे, पर तर्क दिया कि राशि की कैपिटल पुलिस और अफगानिस्तान में अमेरिकी सरकार के सैनिकों एवं नागरिकों के साथ करीबी तौर पर काम करने वालों के लिए तत्काल जरूरत है।

विधेयक में वीजा के लिए कुछ शर्तों में रियायत दी गई है जिसके बारे में सांसदों का कहना है कि यह बहुत जरूरी हैं क्योंकि अमेरिकी सेना की अफगानिस्तान से वापसी अंतिम हफ्तों में प्रवेश कर गई है और अफगान सहयोगियों द्वारा तालिबान से जवाबी कार्रवाई का सामना किये जाने की आशंका है।

कैपटिल के लिए मांगी गई राशि पुलिस की तनख्वाह, नेशनल गार्ड और भवन के चारों ओर बेहतर सुरक्षित खिड़कियां और दरवाजों के प्रबंध से संबंधित हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा