लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी संसद ने उइगर पर विधेयक पारित किया, चीन ने एतराज जताया

By भाषा | Updated: December 5, 2019 05:41 IST

चीन में उइगर समुदाय को हिरासत में लेने, प्रताड़ित करने और उत्पीड़न को खत्म करने की अपील करने वाले इस विधेयक को इससे पूर्व सीनेट ने पारित किया था।

Open in App
ठळक मुद्दे प्रतिनिधि सभा में रिपब्लिकन नेता केविन मैककार्थी ने कहा कि यह विधेयक पारित कर संसद दिखाना चाहती है वह दबे-कुचले लोगों की पीड़ा को अनदेखा नहीं करेगी।

अमेरिका की संसद ने उइगर मानवाधिकार नीति विधेयक पारित किया है। इस विधेयक में अमेरिका द्वारा चीन में नजरबंद कर रखे गए 10,00,000 उइगर मुस्लिमों और अन्य मुस्लिम अल्पसंख्यकों तक संसाधनों को पहुंचाने का प्रस्ताव दिया गया है।

प्रतिनिधि सभा द्वारा उठाए गए इस कदम पर चीन ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। चीन के सरकारी विभागों ने बुधवार को इस विधेयक की कड़ी आलोचना करते हुए बयान जारी किया। अमेरिका के इस कदम को चीन के आंतरिक मामले में दखल देने का उदाहरण बताया गया है।

चीन की संसद के विदेश मामलों के आयोग ने कहा कि अमेरिका ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई और शिनजियांग में मानवाधिकार को सुरक्षित करने के चीन के कदमों की तरफ आंख बंद कर लिया है। चीन में उइगर समुदाय को हिरासत में लेने, प्रताड़ित करने और उत्पीड़न को खत्म करने की अपील करने वाले इस विधेयक को इससे पूर्व सीनेट ने पारित किया था। प्रतिनिधि सभा में रिपब्लिकन नेता केविन मैककार्थी ने कहा कि यह विधेयक पारित कर संसद दिखाना चाहती है कि वह दबे-कुचले लोगों की पीड़ा को अनदेखा नहीं करेगी।

टॅग्स :चीनअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल