लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी संसद हमला: एक व्यक्ति पर बोतल बम, बंदूके लाने के आरोप तय

By भाषा | Updated: May 26, 2021 09:30 IST

Open in App

मोंटगोमरी (अमेरिका) , 26 मई (एपी) अमेरिकी संसद भवन पर जनवरी में हुए हमले के मामले में एक व्यक्ति पर 11 बोतल बम और अन्य हथियार लाने के बुधवार को आरोप तय किए गए ।

अमेरिकी जिला न्यायाधीश कॉलीन कोल्लर-मोटेली ने सोमवार को अपने आदेश में कहा कि अलबामा के फ़ॉकविले के 71 वर्षीय निवासी लोनी कॉफमैन के खिलाफ अग्नेयास्त्र लाने के मामले में सुनवाई पूरी होने तक वह जेल में ही रहेंगे।

संघीय न्यायाधीश ने कॉफमैन के टेक्सास के विद्रोही शिविर में प्रशिक्षण पाने का भी जिक्र किया और कहा कि छह जनवरी को हुए हमले के दौरान और उससे पहले उसका बड़ी संख्या में हथियारों को रखना और उसके अन्य कृत्यों को देखते हुए उसे जमानत नहीं दी जा सकती।

पुलिस को छह जनवरी को वाशिंगटन में कॉफमैन के ट्रक से 11 बोतल बम, कई बंदूके और कई अन्य हथियार मिले थे। कॉफमैन को छह जनवरी की शाम ही गिरफ्तार कर लिया गया था।

गौरतलब है कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति चुनाव में हार स्वीकार नहीं की थी और वह तीन नवम्बर को हुए चुनाव में धोखाधड़ी के दावे कर रहे थे। ट्रंप के इन दावों के बीच, कैपिटल बिल्डिंग (अमेरिकी संसद भवन) में उनके कथित समर्थकों ने छह जनवरी को धावा बोला था और हिंसा की थी। इसके बाद ही संसद भवन की सुरक्षा के लिए ‘नेशनल गार्ड’ की तैनाती की गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

विश्व अधिक खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...