अमेरिका के वेस्ट वर्जीनिया में गोलीबारी से दहशत, 2 की मौत, तीन घायन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 19, 2025 10:00 IST2025-08-19T09:59:03+5:302025-08-19T10:00:37+5:30

US: पुलिस ने बताया कि सोमवार को दक्षिणी वेस्ट वर्जीनिया में हुई गोलीबारी में एक संदिग्ध बंदूकधारी सहित दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।

US Panic due to shooting in West Virginia America 2 killed three injured | अमेरिका के वेस्ट वर्जीनिया में गोलीबारी से दहशत, 2 की मौत, तीन घायन

प्रतीकात्मक फोटो

US: अमेरिका के वेस्ट वर्जीनिया प्रांत में सोमवार को गोलीबारी की घटना में एक संदिग्ध बंदूकधारी सहित दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। ‘फेयेट काउंटी’ के शेरिफ जेस मैकमुलेन ने बताया कि गोलीबारी की यह घटना माउंट कार्बन में हुई।

पुलिस को संदिग्ध बंदूकधारी अपने घर में मृत मिला, जिसकी मौत संभवतः खुद को गोली मारने से हुई। एक अन्य व्यक्ति पास के एक खुले गैरेज में मृत पाया गया। मैकमुलेन ने मीडिया संस्थानों को बताया कि तीन अन्य लोग गोली लगने से मामूली रूप से घायल हुए हैं और उनका उपचार किया जा रहा है। मृतकों की पहचान फिलहाल जारी नहीं की गई।

घटना के बाद शुरुआत में स्थानीय निवासियों को घरों में ही रहने का परामर्श जारी किया गया था लेकिन बाद में इसे वापस ले लिया गया। गोलीबारी की घटना से जुड़ी और जानकारी उपलब्ध नहीं हो सकी है। 

Web Title: US Panic due to shooting in West Virginia America 2 killed three injured

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे