लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने कंबोडिया पर हथियार प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया

By भाषा | Updated: December 9, 2021 11:58 IST

Open in App

बैंकॉक, नौ दिसंबर (एपी) अमेरिका ने कंबोडिया की सरकार और सशस्त्र बलों में चीनी सेना के बढ़ते प्रभाव, भ्रष्टाचार और मानवाधिकारों के हनन के गहरे होने का हवाला देते हुए दक्षिण पूर्वी एशियाई देश पर हथियार प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया है।

रक्षा संबंधी वस्तुओं और सेवाओं पर विदेश एवं वाणिज्य मंत्रालयों द्वारा जारी किए गए अतिरिक्त प्रतिबंध बृहस्पतिवार को प्रकाशित और प्रभावी होंगे। ‘फेडरल रजिस्टर’ में एक नोटिस में कहा गया है कि कंबोडिया में घटनाक्रम ‘‘अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति के हितों के विपरीत हैं।’’

नोटिस में कहा गया है कि प्रतिबंध का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कंबोडिया की सेना और सैन्य खुफिया सेवाओं को रक्षा-संबंधी सामग्रियों की आपूर्ति अमेरिका सरकार की अग्रिम समीक्षा के बिना उपलब्ध नहीं हों।

ये हालिया प्रतिबंध कंबोडिया की सेना के दो वरिष्ठ अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगने और चीन के बढ़ते प्रभाव के खिलाफ अमेरिकी वित्त मंत्रालय द्वारा नवंबर में जारी प्रतिबंध के आदेश के बाद लगाए गए हैं। अमेरिका की सरकार ने ‘‘मानवाधिकारों के हनन, भ्रष्टाचार और अन्य अस्थिर आचरण में लिप्त’’ कंबोडिया सरकार और उसकी सेना से जुड़ी कंपनियों से संभावित संपर्क रखने वाले अमेरिकी कारोबारियों और कंपनियों को चेतावनी देते हुए परामर्श जारी किया था।

कंबोडिया ने इन प्रतिबंधों को ‘‘राजनीति से प्रेरित’’ बताया और कहा कि वह इन्हें लेकर अमेरिका से चर्चा नहीं करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला