लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी अधिकारियों ने चीनी अनुसंधानकर्ता के खिलाफ वीजा फर्जीवाड़े का मामला खत्म करने का आग्रह किया

By भाषा | Updated: July 23, 2021 18:28 IST

Open in App

सैक्रामेंटो (कैलिफोर्निया), 23 जुलाई (एपी) अमेरिकी अभियोजकों ने बृहस्पतिवार को अदालत से एक चीनी अनुसंधानकर्ता के खिलाफ वीजा फर्जीवाड़े के मामले को खत्म करने का आग्रह किया।

इस चीनी अनुसंधानकर्ता पर आरोप था कि उसने अपने वीजा आवेदन में चीनी सेना के साथ अपने संबंधों की बात को छिपाया।

सैक्रामेंटो स्थित संघीय अदालत से अभियोजकों ने जुआन तांग के खिलाफ वीजा फर्जीवाड़े के मामले को खत्म करने का आग्रह किया, लेकिन इसका कोई कारण नहीं बताया।

इस मामले में मुकदमा सोमवार से शुरू होना था।

अमेरिकी अटॉर्नी कार्यालय से इस कदम के बारे में टिप्पणी देने का आग्रह किया गया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

तांग के वकीलों ने अदालत से कहा कि उन्होंने मामला खत्म करने के लिए अमेरिका सरकार को पर्याप्त कारण उपलब्ध कराया।

उनके वकीलों मैल्कम सेगल और टॉ जॉनसन ने एक बयान में कहा, ‘‘ हमें उम्मीद है कि डॉ. तांग को अपनी बेटी और अपने पति के पास लौटने की अनुमति मिलेगी।’’

न्याय विभाग ने तांग और अमेरिका में रह रहे तीन अन्य वैज्ञानिकों पर आरोप लगाया था कि उन्होंने चीनी सेना के सदस्य के रूप में अपने दर्जे के बारे में झूठ बोला।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल