लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी अधिकारी कोविड-19 की तीसरी खुराक की प्रभाविकता जानने की कर रहे कोशिश

By भाषा | Updated: July 23, 2021 10:20 IST

Open in App

वाशिंगटन, 23 जुलाई (एपी) संघीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने संकेत दिया है कि वे उन तरीकों को तलाश रहे हैं जिससे उन्हें जल्द से जल्द यह पता चल सके कि कोविड-19 टीके की तीसरी खुराक कमजोर प्रतिरक्षा तंत्र वाले मरीजों को बीमारी से बचाव उपलब्ध कराने में कारगर है या नहीं।

टीके ज्यादातर लोगों में बेहद प्रभावी हैं लेकिन प्रतिरक्षा तंत्र को कमजोर करने वाली स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे अमेरिकी टीकाकरण के बाद इस पसोपेश में पड़े हुए हैं कि वे असल में कितने सुरक्षित हैं। फ्रांस और इजराइल ने अंग प्रतिरोपण कराने वालों और अन्य कमजोर प्रतिरक्षा तंत्र वाले लोगों को टीके की अतिरिक्त खुराक देनी पहले ही शुरू कर दी है। अमेरिका में भी ऐसे मरीजों ने एक और खुराक के लिए जोर देना शुरू कर दिया है।

रोग नियंत्रण एवं बचाव केंद्र (सीडीसी) के सलाहकारों ने बृहस्पतिवार को कुछ छोटे अध्ययनों की समीक्षा की जो साबित तो नहीं करते लेकिन संकेत देते हैं कि तीसरी खुराक कम से कम कुछ कमजोर प्रतिरक्षा तंत्र वाले लोगों में मददगार हो सकती है। समिति खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) की मंजूरी के बिना अतिरिक्त खुराक की औपचारिक अनुशंसा नहीं कर सकती लेकिन कई सलाहकारों ने पूछा है कि क्या सरकार चिंतित मरीजों को अध्ययन का हिस्सा बनने की अनुमति दे सकती है।

सीडीसी की डॉ अमांदा कोहन ने कहा, “हम ऐसे तरीकों की सक्रियता से तलाश कर रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “आप देखते रहिए। हम उन मुद्दों पर काम कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला