लाइव न्यूज़ :

हैती में अमेरिकी अधिकारी ने शरणार्थियों के साथ बर्ताव के लिए माफी मांगी

By भाषा | Updated: October 2, 2021 12:09 IST

Open in App

पोर्ट ऑ प्रिंस (हैती), दो अक्टूबर (एपी) अमेरिका के एक शीर्ष अधिकारी ने अमेरिका-मेक्सिको सीमा पर हैती शरणार्थियों के साथ किए गए व्यवहार के लिए माफी मांगी है।

पश्चिमी गोलार्ध के लिए अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के वरिष्ठ निदेशक जुआन गोंजालेज ने ये टिप्पणियां हैती की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा के दौरान शुक्रवार को कीं। वह शरणार्थी और अन्य मुद्दों पर स्थानीय नेताओं से बातचीत करने के लिए हैती आए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं कहना चाहता हूं कि यह अन्याय है, यह गलत है। हैती के गौरवान्वित लोग या कोई भी शरणार्थी सम्मानित व्यवहार पाने का हकदार है।’’

अमेरिकी सरकार हैती शरणार्थियों के बर्ताव के लिए हाल में तब आलोचनाओं के घेरे में आयी थी जब घोड़े पर सवार कुछ लोग हैती के शरणार्थियों को भगाते हुए दिखे।

अमेरिका के गृह सुरक्षा विभाग के अनुसार, अमेरिका ने 19 सितंबर से लेकर अब तक डेल रियो से 43 विमानों पर हैती के करीब 4,600 शरणार्थियों को देश से बाहर भेजा है।

गोंजालेज ने कहा कि सीमा पर शरणार्थियों का एकत्रित होना सार्वजनिक स्वास्थ्य आपात स्थिति है। उन्होंने कहा, ‘‘खतरा बहुत बड़ा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला