लाइव न्यूज़ :

विमान दुर्घटना की जांच में सहयोग के लिये अमेरिका का एनटीएसबी दल इंडोनेशिया पहुंचा

By भाषा | Updated: January 16, 2021 17:36 IST

Open in App

जकार्ता, 16 जनवरी (एपी) इंडोनेशिया में हुई श्रीविजय एयर बोइंग 737-500 विमान दुर्घटना की जांच में सहयोग के लिये अमेरिका के राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (एनटीएसबी) की एक टीम राजधानी जकार्ता पहुंच गई है। इंडोनेशिया की राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा समिति के प्रमुख ने शनिवार को यह जानकारी दी।

इस टीम में अमेरिका के संघीय विमानन प्रशासन, बोइंग तथा जनरल इलैक्ट्रिक के प्रतिनिधि भी शामिल हैं। वे जकार्ता के तानजुंग प्रियोग बंदरगाह के खोज एवं बचाव कमान केन्द्र पर सिंगापुर के परिवहन सुरक्षा जांच ब्यूरो के कर्मियों के साथ विमान के मलबे की तलाश में जुटेंगे।

नौ जनवरी को भारी बारिश के दौरान जकार्ता से उड़ान भरने वाले विमान का कुछ ही मिनट बाद यातायात नियंत्रकों से संपर्क टूट गया था। विमान जावा समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार सभी 62 लोगों की मौत हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

विश्व अधिक खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक