लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के गैर सरकारी संगठन ने बाढ़ प्रभावित महाराष्ट्र में भेजे चिकित्सा दल

By भाषा | Updated: July 29, 2021 08:57 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 29 जुलाई अमेरिका के एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) ने भारत के महाराष्ट्र राज्य में भारी बारिश से प्रभावित लोगों के उपचार के लिए चिकित्सा दलों को भेजा है।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश में भारी बारिश के चलते कई स्थानों पर भूस्खलन हुए और बाढ़ आई, जिसमें 200 से अधिक लोगों की मौत हो गई तथा सैकड़ों अन्य विस्थापित हो गए।

‘अमेरिकेयर्स’ ने एक वक्तव्य में कहा कि बुधवार को तीन चिकित्सा दलों को सांगली, सातारा और रत्नागिरि के लिए रवाना किया गया। संस्था के मुंबई स्थित कर्मियों ने इन दलों के लिए बंदोबस्त किया है और ये स्थानीय स्वास्थ्य देखभाल समूहों की साझेदारी में काम कर रहे हैं। ये दल अगले 10 दिन तक आवश्यक चिकित्सा देखभाल में मदद करेंगे एवं कोविड-19 के संबंध में जागरुकता लाने के लिए भी काम करेंगे।

वक्तव्य के मुताबिक, दो अतिरिक्त दल इस हफ्ते के अंत तक कोल्हापुर और रायगढ़ के लिए रवाना होंगे और बाढ़ प्रभावित परिवारों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवा मुहैया करवाएंगे।

‘अमेरिकेयर्स’ की आपदा प्रतिक्रिया मामलों की उपाध्यक्ष केट दिस्चिनो ने कहा, ‘‘महाराष्ट्र में बाढ़ समुदायों के लिए विनाशकारी रही है और इससे सैकड़ों लोगों की सेहत जोखिम में है। लोग अपने घरों से जाने और अस्थायी राहत शिविरों में रहने को मजबूर हैं। ऐसे में हमें आशंका है कि जलजनित रोग बढ़ सकते हैं और कोरोना वायरस संक्रमण भी फैल सकता है। संकट के इस समय में लोगों की सेहत की रक्षा के लिए हमारे चिकित्सा दल अत्यंत आवश्यक प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा देंगे।’’

राज्य सरकार के मुताबिक, महाराष्ट्र में पिछले हफ्ते बरसात से संबंधित घटनाओं के कारण बुधवार तक 213 लोगों की मौत हो गई। सर्वाधिक प्रभावित रायगढ़ में करीब 100 लोगों की मौत हुई है। राज्य में बाढ़ से प्रभावित 4,35,879 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब