लाइव न्यूज़ :

अमेरिका को श्रीलंका के साथ रचनात्मक संबंध स्थापित करने की आवश्यकता : अमेरिकी राजनयिक

By भाषा | Updated: October 21, 2021 10:54 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 21 अक्टूबर श्रीलंका में अमेरिका के राजदूत के रूप में राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा नामित वरिष्ठ अमेरिकी राजनयिक जूली चुंग ने कहा कि अमेरिका को हिंद महासागर के बीचों-बीच एवं रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण स्थान पर स्थित द्वीप राष्ट्र के साथ रचनात्मक संबंध बनाने की आवश्यकता है।

विदेश सेवा अधिकारी चुंग ने ‘सीनेट फॉरेन रिलेशन्स कमेटी’ के सदस्यों से कहा कि श्रीलंका हिंद महासागर के बीचों-बीच एवं रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण स्थान पर स्थित है और वैश्विक समुद्री मार्गों तथा व्यापारिक मार्गों तक पहुंच के साथ इसके महत्वपूर्ण बंदरगाह एक स्वतंत्र और खुले हिंद-प्रशांत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

चुंग ने कहा, ‘‘यह बात श्रीलंका के नागरिक समाज, निजी क्षेत्र और श्रीलंकाई लोगों समेत द्वीप राष्ट्र के साथ अमेरिका के रचनात्मक संबंध स्थापित करने की आवश्यकता को बल देती है।’’

उन्होंने किसी देश का नाम लिए बिना कहा, ‘‘हमें श्रीलंका में व्यापार करने वाली अमेरिकी कंपनियों का भी समर्थन करना चाहिए तथा (अमेरिका के) विकास वित्त निगम एवं निर्यात-आयात बैंक के पास मौजूद उपकरणों का उपयोग करना चाहिए ताकि वे जबरन उधार देने और अपारदर्शी अनुबंधों के विकल्प प्रदान कर सकें।’’

चीन श्रीलंका की विभिन्न बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में सबसे बड़े निवेशकों में से एक है, लेकिन इस निवेश की स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आलोचना हुई है और इस बात को लेकर चिंता बढ़ रही है कि चीन ने श्रीलंका को कर्ज के जाल में फंसाया है।

श्रीलंका की पूर्ववर्ती मैत्रीपाला सिरिसेना सरकार ने 1.2 अरब डॉलर के ऋण के कारण एक सरकारी चीनी कंपनी को 2017 में हंबनटोटा बंदरगाह 99 साल के लिए पट्टे पर दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल