लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 महामारी फैलने के कारण अमेरिकी नौसेना के युद्धपोत की तैनाती रोकी गई

By भाषा | Updated: December 25, 2021 10:04 IST

Open in App

वाशिंगटन, 25 दिसंबर (एपी) कोरोना वायरस महामारी फैलने के कारण अमेरिकी नौसेना के एक युद्धपोत की दक्षिण अमेरिका में तैनाती रोक दी गयी है। नौसेना ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अब ‘यूएसएस मिलवॉकी’ युद्धपोत नौसैन्य स्टेशन ग्वांतानामो खाड़ी में स्थित बंदरगाह में है। वह 14 दिसंबर को फ्लोरिडा के मेयपोर्ट से रवाना हुआ था और अमेरिका के दक्षिणी कमान क्षेत्र की ओर जा रहा था।

नौसेना ने एक बयान में कहा कि जहाज के चालक दल के सदस्यों का ‘‘100 प्रतिशत टीकाकरण’’ हो गया है और जहाज पर कोविड-19 से संक्रमित पाए गए सभी लोगों को चालक दल के अन्य सदस्यों से अलग रखा गया है। अभी यह नहीं बताया गया है कि चालक दल के कितने सदस्य संक्रमित पाए गए हैं। जहाज में चालक दल के 100 से अधिक सदस्य सवार हैं।

नौसेना ने कहा कि संक्रमित लोगों में से कई लोगों में हल्के लक्षण हैं और अभी यह पता नहीं चला है कि वे कोरोना वायरस के किस स्वरूप से संक्रमित हैं।

गौरतलब है कि अत्यधिक संक्रामक ओमीक्रोन स्वरूप के कारण देश में कोरोना वायरस के मामले बढ़ गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब