अमेरिकी नौसेना ने 40 लाख अमेरिकी डॉलर की हेरोइन जब्त की

By भाषा | Updated: December 30, 2021 15:09 IST2021-12-30T15:09:41+5:302021-12-30T15:09:41+5:30

US Navy seizes heroin worth US$4 million | अमेरिकी नौसेना ने 40 लाख अमेरिकी डॉलर की हेरोइन जब्त की

अमेरिकी नौसेना ने 40 लाख अमेरिकी डॉलर की हेरोइन जब्त की

दुबई, 30 दिसंबर (एपी) अमेरिकी नौसेना के जहाजों ने अरब सागर में 385 किलोग्राम हेरोइन जब्त की है, जिसकी कीमत लगभग 40 लाख अमेरिकी डॉलर आंकी गई है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अंतरराष्ट्रीय कार्यबल ने एक बयान में कहा कि अमेरिकी जहाजों 'यूएसएस टेम्पेस्ट' और 'यूएसएस टायफून' ने मध्यपूर्व जलक्षेत्र में मछली पकड़ने वाले एक जहाज में छिपाकर रखा गया मादक पदार्थ जब्त किया। इस जहाज पर किसी देश का नाम नहीं था।

अमेरिकी नौसेना के प्रवक्ता टिमोथी हॉकिंस ने कहा कि नौसेना ने बताया कि मछली पकड़ने वाला जहाज संभवत: ईरान से आ रहा था। उन्होंने कहा कि चालक दल के सभी नौ सदस्यों की पहचान ईरानी नागरिकों के रूप में हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: US Navy seizes heroin worth US$4 million

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे