अमेरिकी नौसेना सील और साइप्रस के विशेष बलों ने आतंक रोधी सैन्य अभ्यास किया

By भाषा | Updated: September 10, 2021 19:23 IST2021-09-10T19:23:51+5:302021-09-10T19:23:51+5:30

US Navy SEALs and Cypriot Special Forces conduct counter-terrorist military exercise | अमेरिकी नौसेना सील और साइप्रस के विशेष बलों ने आतंक रोधी सैन्य अभ्यास किया

अमेरिकी नौसेना सील और साइप्रस के विशेष बलों ने आतंक रोधी सैन्य अभ्यास किया

लिमासोल (साइप्रस), 10 सितंबर (एपी) अमेरिकी नौसेना के उत्कृष्ट विशेष बल ‘सील’ इकाई के सदस्यों और पानी के नीचे विध्वंसक ताकतों से निपटने वाले साइप्रस के सैनिकों ने समुद्र में आंतकवादी गतिविधियों का मुकाबला करने का कौशल विकसित करने के लिए शुक्रवार को संयुक्त सैन्य अभ्यास किया।

अभ्यास में अमेरिका और साइप्रस के विशेष बलों की टीमों को आतंकवादियों के कब्जे से एक पोत को छुड़ाकर अपने नियंत्रण में लेना शामिल था।

साइप्रस के रक्षा मंत्री चारालंबोस पट्रिडेस ने अभ्यास के बाद कहा कि साइप्रस और अमेरिका अशांत क्षेत्र में सुरक्षा एवं स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए समान “सामरिक मार्ग” पर चल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में देशों के विशेष बलों का लक्ष्य "विषम खतरों और उभरते संकटों" से निपटने के लिए शीर्ष तैयारी हासिल करना है।

साइप्रस के लिए अमेरिकी राजदूत जूडिथ गार्बर ने कहा कि निकट भविष्य में और संयुक्त अभ्यास होंगे।

अमेरिका ने संसद से मंजूरी मिलने के बाद पिछले साल पहली बार साइप्रस को सैन्य शिक्षा और प्रशिक्षण के लिए धन मुहैया कराने का फैसला किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: US Navy SEALs and Cypriot Special Forces conduct counter-terrorist military exercise

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे