अमेरिकी नौसेना के परमाणु इंजीनियर पर गुप्त जानकारियां देने की कोशिश करने का आरोप

By भाषा | Updated: October 11, 2021 00:57 IST2021-10-11T00:57:33+5:302021-10-11T00:57:33+5:30

US Navy nuclear engineer accused of trying to give secret information | अमेरिकी नौसेना के परमाणु इंजीनियर पर गुप्त जानकारियां देने की कोशिश करने का आरोप

अमेरिकी नौसेना के परमाणु इंजीनियर पर गुप्त जानकारियां देने की कोशिश करने का आरोप

वाशिंगटन, 10 अक्टूबर (एपी) अमेरिकी नौसेना की गुप्त जानकारियों तक पहुंच रखने वाले बल के एक परमाणु इंजीनियर पर देश की परमाणु संपन्न पनडुब्बियों की डिजाइन के बारे में जानकारी देने की कोशिश का आरोप लगाया गया है।

उसने यह मानकर किसी व्यक्ति को ये जानकारियां दी थीं कि वह किसी विदेशी सरकार का प्रतिनिधि है, लेकिन वह एफबीआई का जासूस निकला था।

जोनाथन तोबे के खिलाफ जासूसी से संबंधित आरोपों की जानकारी देने वाली एक आपराधिक शिकायत में सरकार ने कहा कि उसने पिछले साल एक व्यक्ति को यह मानते हुए लगभग सूचना बेच दी थी कि वह किसी विदेशी सरकार का प्रतिनिधि है। अदालत के दस्तावेजों में उस देश का नाम नहीं लिया गया है।

तोबे (42) को उसकी 45 वर्षीय पत्नी डायना के साथ शनिवार को पश्चिमी वर्जीनिया से गिरफ्तार किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: US Navy nuclear engineer accused of trying to give secret information

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे