लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में टेक्सास के नौसैन्य हड्डे पर हमले की जांच आतंकवाद से जुड़े मामले के तौर पर होगी

By भाषा | Updated: May 22, 2020 11:35 IST

अमेरिका में टेक्सास के नौसैन्य हड्डे पर गोलीबारी हुई है। इस हमले में एक नाविक घायल हो गया और हमलावर की मौत हो गई। इसकी जांच आतंकवाद से जुड़े मामले के तौर पर की जाएगी। अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि नौसैन्य वायु स्टेशन-कॉपर्स क्रिस्टी में यह गोलीबारी बृहस्पतिवार सुबह करीब सवा छह बजे हुई।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका में टेक्सास के नौसैन्य हड्डे पर हुई गोलीबारी की घटना की जांच ‘‘आतंकवाद से जुड़े’’ मामले के तौर पर की जा रही है।अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि नौसैन्य वायु स्टेशन-कॉपर्स क्रिस्टी में यह गोलीबारी बृहस्पतिवार सुबह करीब सवा छह बजे हुई।

कॉर्पस क्रिस्टी: अमेरिका में टेक्सास के नौसैन्य हड्डे पर हुई गोलीबारी की घटना की जांच ‘‘आतंकवाद से जुड़े’’ मामले के तौर पर की जा रही है। इस हमले में एक नाविक घायल हो गया और हमलावर की मौत हो गई। एफबीआई ने बृहस्पतिवार को यह कहा। अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि नौसैन्य वायु स्टेशन-कॉपर्स क्रिस्टी में यह गोलीबारी बृहस्पतिवार सुबह करीब सवा छह बजे हुई।

बंदूकधारी ने एक वाहन में सवार होकर नौसैन्य अड्डे के द्वार से तेजी से घुसने की कोशिश की लेकिन सुरक्षा बलों ने समय पर अवरोधक लगा कर उसे रोक दिया। उन्होंने बताया कि इसके बाद हमलावर कार से उतरा और उसने गोलीबारी शुरू कर दी जिसमें नौसेना का एक नाविक घायल हो गया। सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में बंदूकधारी मारा गया।

एफबीआई के विशेष एजेंट लियाह ग्रीव्स ने बृहस्पतिवार दोपहर को एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि एजेंसी इस गोलीबारी की ‘‘आतंकवाद संबंधी घटना’’ के रूप में जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोाशिश की जा रही है कि इसमें और कौन शामिल है। ग्रीव्स ने कहा, ‘‘हमें विश्वास हो गया कि नौसैन्य वायु स्टेशन कॉर्पस क्रिस्टी में हुई घटना आतंकवाद से जुड़ी है।

’’ उन्होंने कहा कि राज्य, स्थानीय और संघीय सहयोगियों के साथ मिलकर जांच की जा रही है। ग्रीव्स ने यह नहीं बताया कि इस हमले का कारण क्या हो सकता है या जांचकर्ता इस नतीजे पर कैसे पहुंचे कि यह आतंकवादी हमला था। 

टॅग्स :अमेरिकाआतंकी हमलाआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल