लाइव न्यूज़ :

टीका लगवाने से इनकार करने पर अमेरिकी नौसेना का कमांडर बर्खास्त

By भाषा | Updated: December 11, 2021 12:20 IST

Open in App

वाशिंगटन, 11 दिसंबर (एपी) अमेरिकी नौसेना के एक कमांडर को कोविड-19 रोधी टीका लगवाने और जांच कराने से इनकार करने पर युद्धपोत के कार्यकारी अधिकारी के पद से बर्खास्त कर दिया गया है। नौसेना के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नौसेना के कैप्टन तथा 'नेवल सर्फेस स्क्वॉड्रन 14' के कमांडर केन एंडरसन ने कमांडर लूसियन किंस को विध्वंसक युद्धपोत यूएसएस विंस्टन चर्चिल पर उनके कर्तव्यों से मुक्त कर दिया। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि किंस टीका लगवाने से इनकार करने पर बर्खास्त किये गए नौसेना के पहले अधिकारी हैं।

नौसेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कमांडर जेसन फिशर ने गोपनीयता संबंधी चिंताओं का हवाला देते हुए किंस को कमान से मुक्त करने का सटीक कारण बताने से इनकार कर दिया। फिशर 'नेवल सर्फेस फोर्स अटलांटिक' के प्रवक्ता हैं। उन्होंने कहा कि बर्खास्तगी का कारण यह था कि किंस ने कानूनी आदेश का पालन करने में विफल रहने के बाद अपने कर्तव्यों को निभाने में अक्षमता प्रकट की।

हालांकि, अन्य अधिकारियों ने कहा कि ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि किंस ने टीका लगवाने के आदेश का पालन करने व संक्रमण की जांच कराने से इनकार कर दिया था।

एक अधिकारी ने बताया कि किंस ने धार्मिक कारणों का हवाला देते हुए छूट मांगी थी, जिससे इनकार किया गया। किंस उस इनकार के खिलाफ अपील कर रहे हैं।

पेंटागन ने सेना के सभी अंगों के कर्मियों के लिये टीकाकरण अनिवार्य किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल