लाइव न्यूज़ :

तालिबान, चीन को रोकने के लिए अमेरिका को भारत के साथ मजबूत संबंध बनाने होंगे: अमेरिकी सांसद

By भाषा | Updated: September 28, 2021 10:38 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 28 सितंबर अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी के एक सांसद ने सोमवार को कहा कि चीन और तालिबान को रोकने के लिए अमेरिका को भारत के साथ अपने संबंध मजबूत करने होंगे।

कुछ दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के दौरे पर आए थे और उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ बैठक की थी। वह क्वाड शिखर सम्मेलन में भी शामिल हुए थे। सांसद ने इसी की पृष्ठभूमि में यह टिप्पणी की।

सांसद मार्क ग्रीन ने मीडिया प्रतिष्ठान रियल क्लियर डिफेंस के एक लेख में लिखा, ‘‘भारत के साथ रक्षा साझेदारी को मजबूत करने की दिशा में हमारा पहला कदम भारत को आवश्यक सैन्य उपकरण मुहैया करवाना होना चाहिए ताकि चीन और अब अफगानिस्तान में तालिबान के खिलाफ संतुलन बनाया जा सके।’’

ग्रीन ने कहा, ‘‘चीन के उभार से निबटने के लिए अमेरिका को भारत के साथ अपनी रक्षा साझेदारी मजबूत करनी चाहिए।’’ सांसद ने कहा कि 2017 में चतुष्पक्षीय सुरक्षा वार्ता (क्वाड) के बाद से अमेरिका और भारत के बीच बढ़ते संबंधों से वह उत्साहित हैं और उन्हें उम्मीद है कि राष्ट्रपति बाइडन की हिंद-प्रशांत रणनीति के केंद्र में हमेशा भारत ही रहेगा।

उन्होंने लिखा, ‘‘भारत की रक्षा प्रणाली को उन्नत करने में मदद देकर अमेरिका उसे इतना सशक्त बना सकता है कि वह अपनी रक्षा करने के साथ-साथ हिंद महासागर और पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र की भी सुरक्षा कर सके। अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद यह और भी महत्वपूर्ण हो गया है।’’

सांसद ने कहा कि बीते 15 वर्ष में अमेरिका और भारत के बीच 20 अरब डॉलर के रक्षा सौदे हुए हैं लेकिन अब यह पर्याप्त नहीं है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी सैनिकों के अफगानिस्तान से लौटने के बाद तालिबान को 80 अरब डॉलर से अधिक के अमेरिकी सैन्य उपकरण मिल चुके हैं। इसके अलावा चीन बीते दो दशक से अपनी सेना का निरंतर आधुनिकीकरण कर रहा है और विश्व में सबसे बड़ी नौसेना अब उसके पास है। उन्होंने कहा कि ऐसे में अमेरिका को भारत की मदद करनी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब