लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी सांसद ने अफ्रीकी देशों को कोविड-19 के टीके भेजने के लिए भारत की सराहना की

By भाषा | Updated: March 26, 2021 09:28 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 26 मार्च अमेरिका की एक शीर्ष सांसद ने अफ्रीकी देशों को कोविड-19 रोधी टीके भेजने के लिए भारत की प्रशंसा की।

बृहस्पतिवार को ‘हाउस फॉरेन अफेयर्स कमेटी’ की चर्चा के दौरान अफ्रीका में टीके भेजने के भारत के प्रयासों पर प्रकाश डालते हुए सांसद कैरेन बास ने कहा, ‘‘भारत ने अफ्रीका के 30 अन्य देशों को टीके उपलब्ध कराए हैं।’’

कैलिफोर्निया से डेमोक्रेटिक सांसद बास ने कहा, "हालांकि, ऐसी खबरें हैं कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया महाद्वीप को एस्ट्राजेनेका कोविड​​-19 टीके के भारी निर्यात को निलंबित कर रहा है, फिर भी उन्होंने मानवता में अच्छी आस्था दिखाई है।"

उन्होंने हाल ही में अमेरिका में भारत के राजदूत तरनजीत सिंह संधू से मुलाकात का भी जिक्र किया।

उन्होंने कहा कि भारत ने अन्य देशों के साथ बोत्सवाना को भी कोविड-19 के 30,000 टीके भेजे।

‘सीनेट फॉरेन रिलेशन्स कमेटी ऑन डेमोक्रेसी इन लैटिन अमेरिका एंड कैरिबियन’ की अन्य सुनवाई के दौरान, महासचिव लुइस अल्माग्रो ने क्षेत्र में भारत के इसी तरह के कदमों की प्रशंसा की।

उन्होंने कहा, "कुछ देशों ने, उदाहरण के लिए, भारत ने कैरेबियाई देशों को कई दान दिए हैं। बेशक, इससे कई देश उनके आभारी हैं।”

भारत अब तक 70 से अधिक देशों को कोविड-19 टीकों की छह करोड़ से अधिक खुराकें भेज चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्व अधिक खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक