लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी सांसद ने ‘क्वाड प्लस फ्रांस’ नौसेन्य अभ्यास की सराहना की

By भाषा | Updated: April 6, 2021 12:37 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, छह अप्रैल अमेरिका के एक वरिष्ठ सांसद ने क्वाड देशों और फ्रांस के बंगाल की खाड़ी में नौसेना अभ्यास करने के कदम की सराहना की है और कहा कि वह अमेरिका-भारत रक्षा संबंधों को आगे बढ़ाने, खासकर एक स्वतंत्र एवं मुक्त हिंद-प्रशांत को लेकर प्रतिबद्ध हैं।

भारत और क्वाड के तीन अन्य सदस्य देश अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान ने पूर्वी हिन्द महासागर में सोमवार को फ्रांस के साथ तीन दिवसीय एक बड़ा नौसैन्य अभ्यास शुरू किया है।

सांसद ब्रैड शर्मन ने सोमवार को ट्वीट किया, ‘‘अमेरिका और भारत को ‘क्वाड प्लस फ्रांस’ को आज से बंगाल की खाड़ी में नौसेन्य अभ्यास में हिस्सा लेता देख काफी खुश हूं।’’

शर्मन अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में ‘इंडिया कॉकस’ के सह-अध्यक्ष हैं। सांसद स्टीव चाबोट इसके दूसरे सह-अध्यक्ष हैं।

शर्मन ने कहा, ‘‘इंडिया कॉकस के सह-अध्यक्ष के तौर पर चाबोट और मैं अमेरिका-भारत रक्षा संबंधों को आगे बढ़ाने, खासकर एक स्वतंत्र एवं मुक्त हिंद-प्रशांत को लेकर प्रतिबद्ध हैं।’’

भारत ने पिछले कुछ वर्षों में अमेरिका, जापान, ऑस्ट्रेलिया और फ्रांस की नौसेनाओं के साथ सहयोग को बढ़ाया है।

गत 28 और 29 मार्च को भारत और अमेरिका की नौसेनाओं ने पूर्वी हिन्द महासागर क्षेत्र में दो दिवसीय अभ्यास किया था।

भारत, अमेरिका, जापान तथा ऑस्ट्रेलिया ने मिलकर ‘क्वाड’ समूह बनाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात