लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी सांसद कृष्णमूर्ति ने ग्रीन कार्ड आधारित रोजगार के लिए विधेयक की सराहना की

By भाषा | Updated: February 20, 2021 14:30 IST

Open in App

वाशिंगटन, 20 फरवरी अमेरिका में भारतीय मूल के सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने रोजगार आधारित ग्रीन कार्ड के लिए किसी देश के आव्रजकों की संख्या पर लगाई गई सीमा खत्म करने संबंधी विधेयक की सराहना की।

उन्होंने कहा कि इन सुधारों से अमेरिका को अपनी अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने के लिए दुनिया की प्रतिभाओं को अपने यहां बनाए रखने में मदद मिलेगी।

डेमोक्रेटिक पार्टी के इलिनोइस से सांसद कृष्णमूर्ति ने शुक्रवार को कहा, ‘‘बेहतर दक्षता वाले आव्रजकों से संबंधित कानून का समर्थन करने के साथ मुझे यह कहते हुए गर्व है कि इस आव्रजन पैकेज से ग्रीन कार्ड आधारित रोजगार के लिए देशों पर पूर्व में वीजा पर लगायी गयी पाबंदी खत्म होगी और प्रत्येक देश के लिए ग्रीन कार्ड की संख्या में बढ़ोतरी होगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इन सुधारों से हमारे देश की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलने के साथ रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे तथा दुनिया की प्रतिभाओं को अपने यहां बनाए रखने में मदद मिलेगी। आव्रजन से संबंधित किसी भी विधेयक में ग्रीन कार्ड के लिए लंबित आवेदनों को मंजूरी दिए जाने का प्रावधान होना चाहिए और मैं इन प्रावधानों के लिए कानून बनने तक आवाज उठाता रहूंगा।’’

गैर सरकारी संस्था ‘साउथ एशियन अमेरिकन्स लीडिंग टुगेदर’ ने एक बयान में कहा कि विधेयक से 1.1 करोड़ आव्रजकों को नागरिकता मिलने का रास्ता तैयार होगा। इसमें दक्षिण एशिया के 6,50,000 लोग भी होंगे जिनके पास अभी रहने के लिए स्थायी वीजा नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना