लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी सांसद ने पाकिस्तान के सिंध में मानवाधिकार हनन के मामलों पर चिंता जताई

By भाषा | Updated: March 9, 2021 23:12 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, नौ मार्च अमेरिका के एक प्रभावशाली सांसद ने मंगलवार को पाकिस्तान के सिंध प्रांत में मानवाधिकारों की स्थिति पर चिंता जताते हुए सिंधी फाउंडेशन की ‘लॉंग वॉक फॉर फ्रीडम, नेचर एंड लव’ को समर्थन जताया।

संसद की सशस्त्र सेवा समिति के अध्यक्ष कांग्रेस सांसद एडम शिफ ने कहा कि वह सिंध प्रांत में मानवाधिकारों के हनन की घटनाओं को देखकर बहुत चिंतित हैं। उन्होंने इन घटनाओं में लोगों के लापता होने, प्रताड़ना, जबरन धर्मांतरण और हत्या के मामलों का जिक्र किया।

उन्होंने सिंधी फाउंडेशन द्वारा जारी बयान में कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि इससे इन अपराधों के बारे में जागरुकता लाई जा सकती है और सिंध में शांति एवं न्याय लाया जा सकता है। मैं जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण संबंधी न्याय पर कार्रवाई के आह्वान के लिए आपके प्रयासों में भी आपके साथ हूं। मैं इसके लिए आपको शुभकामनाएं देता हूं।’’

लॉंग वॉक फॉर फ्रीडम, नेचर एंड लव 350 मील की पैदल यात्रा है जो सात अप्रैल को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय से शुरू होगी और 29 अप्रैल को वाशिंगटन डीसी में समाप्त होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब