लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी मंत्री ने उत्तर कोरिया में खाद्य आपूर्ति की चरमराती स्थिति पर चिंता जताई

By भाषा | Updated: July 23, 2021 16:54 IST

Open in App

सोल, 23 जुलाई (एपी) अमेरिका के एक मंत्री ने महामारी के चलते खाद्य वस्तुओं की कमी सहित उत्तर कोरिया के समक्ष आ रही कठिनाइयों पर शुक्रवार को चिंता जताई और उससे अपने परमाणु कार्यक्रम के संबंध में वार्ता की मेज पर लौटने का फिर से आह्वान किया।

उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन ने हाल में माना था कि देश को खाद्य वस्तुओं की कमी तथा ‘‘अब तक के भीषणतम संकट’’ का सामना करना पड़ रहा है।

हालांकि, उत्तर कोरिया सरकार ने फिर से कहा है कि जब तक अमेरिका दुश्मनी नहीं त्याग देता तब तक प्योंगयांग वार्ता में पुन: शामिल नहीं होगा।

अमेरिका की उप विदेश मंत्री वेंडी शेरमन ने दक्षिण कोरिया की राजधानी सोल में संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम सभी को उत्तर कोरिया के लोगों की चिंता हो रही है जो महामारी के चलते अत्यंत कठिन परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं और विशेषकर यह खाद्य सुरक्षा से जुड़ी कठिनाई है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम उत्तर कोरिया के लोगों के लिए केवल बेहतर परिणाम की उम्मीद कर सकते हैं।’’

शेरमन ने यह बात अपने दक्षिण कोरियाई अधिकारियों के साथ बैठक के बाद कही जिसमें वे परमाणु वार्ता की मेज पर लौटने के लिए उत्तर कोरिया को राजी करने के प्रयास जारी रखने पर सहमत हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा