लाइव न्यूज़ :

बगदाद मिलिट्री बेस पर क्रैश हुआ अमेरिका का सैन्य विमान, 4 लोग हुए घायल

By भाषा | Updated: June 9, 2020 11:43 IST

एक अन्य घटना में इराक के बगदाद हवाईअड्डे के निकट एक मिसाइल गिरा है, इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका सैन्य विमान चालक दल के सदस्य सहित 33 लोग सवार थेघायल हुए लोगों का इलाज कैम्प ताजी के चिकित्सा केंद्र में हो रहा है।

अमेरिका का एक सैन्य विमान बगदाद के उत्तरी हिस्से में स्थित इराकी सैन्य अड्डे पर सोमवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें किसी की मौत नहीं हुई। अमेरिका नीत गठबंधन ने यह जानकारी दी है। वहीं इराक की सेना ने बताया कि एक अन्य घटना में एक रॉकेट बगदाद हवाईअड्डे के निकट गिरा। हालांकि सेना ने इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी। इसमें भी किसी तरह की क्षति या किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

अमेरिका नीत गठबंधन के प्रवक्ता माइल्स कैगिन्स ने बताया कि सी130 विमान इराक के कैम्प ताजी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया और इसमें चार कर्मी घायल हो गए। उन्होंने बताया कि रनवे पर विमान एक दीवार से जा टकराई जिसके बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और इसमें हल्की आग लग गई। उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में चार सदस्य घायल हुए हैं, हालांकि उनके जीवन को कोई खतरा नहीं है और उनका इलाज कैम्प ताजी के चिकित्सा केंद्र में हो रहा है।

इराक के अधिकारी ने बताया कि शत्रुतापूर्ण गतिविधि का संदेह नहीं है। हालांकि घटना की जांच की जा रही है। विमान में चालक दल के सात सदस्य और 26 यात्री थे। इसी बीच इराक की सेना ने बताया कि बगदाद हवाईअड्डे के निकट एक मिसाइल गिरा है। यहां एक सैन्य अड्डा भी है, जहां लगातार अमेरिकी सैनिक आते रहते हैं। बयान में बताया गया है कि यह मिसाइल हवाईअड्डे के दक्षिणी क्षेत्र के हिस्से दागी गई है। सुरक्षा बलों ने इस संबंध में जांच शुरू कर दी है। इराक के एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि रॉकेट अमेरिका नीत गठबंधन के मुख्यालय के निकट गिरा। 

टॅग्स :इराकअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट