लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान के गजनी में अमेरिकी वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त

By भाषा | Updated: January 28, 2020 06:35 IST

सोशल मीडिया पर आई कथित दुर्घटना स्थल की तस्वीरों से संकेत मिलता है कि यह बॉमबार्डियर ई-11ए विमान हो सकता है। अमेरिकी सेना अफगानिस्तान में इलेक्ट्रॉनिक निगरानी के लिए इस विमान का इस्तेमाल करती है।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिकी मध्य कमान की प्रवक्ता अमेरिकी सेना की मेजर बेथ रियोर्डन ने तालिबान के दावे पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।इससे पहले उन्होंने माना था कि अमेरिकी सेना तालिबान के कब्ज़े वाले इलाके में एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की रिपोर्टों की जांच कर रही है।

तालिबान के एक प्रवक्ता और आतंकवादी समूह से संबद्ध एक पत्रकार ने कहा कि पूर्वी अफगानिस्तान में अमेरिकी सेना का एक विमान सोमवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इलाके में कार्यरत पत्रकार तारीक गज़नीवाल ने कहा कि उन्होंने विमान को जलते हुए देखा है।ट्विटर पर गज़नीवाल ने एसोसिएटिड प्रेस से कहा कि उन्होंने दो शव देखे और विमान का अगला हिस्सा बुरी तरह से जल गया था। उन्होंने कहा कि विमान को और उसके पिछले हिस्से को ज़्यादा नुकसान नहीं हुआ है। गज़नीवाल की ओर से दी गई जानकारी स्वतंत्र रूप से सत्यापित नहीं हो सकी।तालिबान के प्रवक्ता ज़बीउल्ला मुजाहिद ने कहा कि अमेरिकी वायु सेना का एक विमान गज़नी प्रांत में हादसे का शिकार हो गया। गज़नीवाल ने बताया कि दुर्घटना स्थल अमेरिकी सेना के बेस से करीब 10 किलोमीटर दूर है।अमेरिकी मध्य कमान की प्रवक्ता अमेरिकी सेना की मेजर बेथ रियोर्डन ने तालिबान के दावे पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। इससे पहले उन्होंने माना था कि अमेरिकी सेना तालिबान के कब्ज़े वाले इलाके में एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की रिपोर्टों की जांच कर रही है।बहरहाल सोशल मीडिया पर आई कथित दुर्घटना स्थल की तस्वीरों से संकेत मिलता है कि यह बॉमबार्डियर ई-11ए विमान हो सकता है। अमेरिकी सेना अफगानिस्तान में इलेक्ट्रॉनिक निगरानी के लिए इस विमान का इस्तेमाल करती है।

टॅग्स :अमेरिकाअफगानिस्तानतालिबान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल