लाइव न्यूज़ :

यूएस कैपिटल पर अभूतपूर्व तरीके से हमले की तस्वीरों से पटा रहा अमेरिका मीडिया

By भाषा | Updated: January 7, 2021 13:45 IST

Open in App

न्यूयॉर्क, सात जनवरी (एपी) राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों द्वारा अमेरिकी संसद पर हमले की खबरें अमेरिकी मीडिया पर छाई रहीं और टेलीविजन पर स्तब्ध करने वाली तस्वीरें दिखाई जिनमें बंदूकों से लैस लोग प्रतिनिधि सभा में घुस रहे हैं और पुलिस के साथ हाथा-पाई कर रहे हैं।

सीएनएल के वुल्फ ब्लिट्जर ने कहा, ‘‘विश्वास करना मुश्किल था कि यह सब हो रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह अभूतपूर्व है, यह खतरनाक है और यह अमेरिका को बहुत असहज करने वाला है।’’

पत्रकार कांग्रेस में राष्ट्रपति निर्वाचन मंडल के फैसले को सत्यापित करने और औपचारिक रूप से डेमोक्रेटिक पार्टी प्रत्याशी जो बाइडन की जीत की घोषणा कवर करने के लिए जुटे थे। यह सामान्य घटना थी लेकिन इसे ट्रंप के राजनीतिक समर्थकों ने मतदान को चुनौती देकर तनावपूर्ण बना दिया।

संसद में चर्चा चल रही थी। इसी बीच मीडिया कर्मियों का ध्यान कांग्रेस के बाहर जमा भीड़ पर गया जो ट्रंप के समर्थन में नारेबाजी कर रहे थे। ट्रंप समर्थक संसद भवन की सीढ़ियों पर चढ़ गए और उनमें से एक व्यक्ति ने तख्ती ली थी जिसपर लिखा था‘ ट्रंप के लिए लड़ें’।

मीडिया में तस्वीर आई की संसद भवन की इमारत में दाखिल होन के बाद सदन में सशस्त्र गतिरोध हुआ,नेताओं को बेंच के पीछे छिपना पड़ा और प्रदर्शनकारी इमारत की खिड़कियां तोड़ कर इमारत में दाखिल हो गए।

न्यूजमैक्स ने स्तब्ध करने वाली तस्वीर दिखाई जिसमें इमारत में पुलिस और दंगाई आमने सामने थे।

फॉक्स न्यूज चैनल के संवाददाता चाड पेरग्राम ने कहा, ‘‘भीड़ ने इलेक्ट्रल कालेज के फैसले के सत्यापित करने की प्रक्रिया बाधित कर दी है और कैपिटल की सुरक्षा असफल रही है।’’

एनबीसी के चक टोड ने कहा, ‘‘ यह स्तब्ध करने वाला है कि यह कितनी आसानी से हुआ।’’

एबीसी के प्रस्तोता जॉर्ज स्टेफेनोपॉलस ने कैपिटल के दरवाजों को तोड़ते हुए लोगों की तस्वीरें दिखाते हुए कहा, ‘‘ यह यूक्रेन नहीं है, यह बेलारूस नहीं है।’’

अमेरिका मीडिया के न्यूजरूम में इस बात पर बहस होती रही कि इस भीड़ को क्या कहा जाए, प्रदर्शनकारी, विरोध करने वाले या दंगाई।

सीएनएन के जेक टैपर ने कहा, ‘‘हम उन्हें आतंकवादी कहेंगे।’’

एनबीसी के लेस्टर हॉल्ट ने कहा, ‘‘इसमें कुछ तख्तापलट करने वाले तत्व शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें