लाइव न्यूज़ :

अमेरिका : मैरीलैंड पुलिस ने मैकडोनल्ड्स के बाहर मुठभेड़ के बाद व्यक्ति को मार गिराया

By भाषा | Updated: July 18, 2021 09:00 IST

Open in App

गैथर्सबर्ग (अमेरिका), 18 जुलाई (एपी) अमेरिका के मैरीलैंड राज्य में मैकडोनल्ड्स के एक रेस्तरां के बाहर पुलिस के साथ मुठभेड़ में 21 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई। मोंटगोमेरी काउंटी पुलिस विभाग ने एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि गोलीबारी की घटना शुक्रवार रात तब हुई, जब अधिकारियों को फोन पर सूचना मिली कि गैथर्सबर्ग में मैडोनल्ड्स के रेस्तरां में एक व्यक्ति ने भोजन का ऑर्डर दिया है, लेकिन वह रेस्तरां की ‘ड्राइव थ्रू लेन’ से नहीं हट रहा। गैथर्सबर्ग वाशिंगटन से करीब 48 किलोमीटर दूर है। ‘ड्राइव थ्रू लेन’ सड़क किनारे वह मार्ग होता है, जो लोगों को अपनी गाड़ी से बाहर निकले बिना ऑर्डर देने की सुविधा प्रदान करता है।

उसने बताया कि एक पुलिसकर्मी ने आरोपी की कार में आगे की सीट के पास बंदूक देखकर अतिरिक्त बल को बुलाया। अतिरिक्त पुलिस अधिकारियों ने इलाके को सुरक्षित किया और मैकडोनल्ड्स के कर्मियों को बाहर निकाला।

पुलिस के अनुसार, ‘‘दोनों ओर से गोलीबारी हुई’’। इस दौरान अधिकारियों ने करीब आधा घंटा व्यक्ति को समझाने का प्रयास भी किया। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘इस संबंध में जांच चल रही है कि पुलिस अधिकारियों को किन परिस्थितियों में व्यक्ति पर गोली चलानी पड़ी।’’

पुलिस ने बताया कि व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। विभाग ने घटना का वीडियो जारी नहीं किया है और न ही घटना में शामिल व्यक्ति की पहचान बताई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्व अधिक खबरें

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें