लाइव न्यूज़ :

ईरान को गोपनीय जानकारी साझा करने के आरोपी अमेरिकी नौसैनिक को मुआवजे के योग्य घोषित किया गया

By भाषा | Updated: March 16, 2021 12:56 IST

Open in App

वाशिंगटन, 16 मार्च (एपी) अमेरिका की खुफिया एजेंसी सीआईए के लिये ईरान में जासूसी करने के आरोपी पूर्व नौसैनिक आमिर हिकमती को अमेरिकी सरकार के कोष से मुआवजे के तौर पर दो करोड़ डॉलर हासिल करने योग्य घोषित किया गया है। अमेरिका ने साल 2016 में कूटनीतिक समझौते के तहत हिकमती को ईरान की जेल से रिहा करा लिया था।

अदालत में हाल ही में दाखिल किये गए दस्तावेजों के अनुसार, एफबीआई ने संदेह जताया था कि हिकमती अपनी दादी से मिलने नहीं बल्कि गोपनीय जानकारी बेचने ईरान गए थे। हिकमती ने अपने ऊपर लगे आरोपों को पुरजोर विरोध किया। उनपर कभी आपराधिक मुकदमा नहीं चलाया गया। हिकमती ने विशेष न्यायाधीश के इस निष्कर्ष को चुनौती दी कि उन्होंने ईरान की अपनी यात्रा को लेकर झूठ बोला था, लिहाजा वह मुआवजा मांगने के हकदार नहीं है। हिकमती ने इस फैसले को चुनौती दी, जिसके बाद उन्हें 2 करोड़ अमेरिकी डॉलर मुआवजे को तौर पर हासिल करने के योग्य घोषित किया गया है।

हिकमती को साल 2011 में ईरान में गिरफ्तार किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल